Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 : CSK और MI के बीच ‘एल-क्लासिको’ मुकाबला आज
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 : CSK और MI के बीच ‘एल-क्लासिको’ मुकाबला आज

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IPL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा, जो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा. इस मैच को IPL के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जाता है, जिसे फैंस ‘एल-क्लासिको’ के नाम से भी जानते हैं.

    चेन्नई और मुंबई की ऐतिहासिक राइवलरी

    CSK और MI के बीच मुकाबला हमेशा ही रोमांचक और टक्कर का होता है. दोनों टीमें IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं, और इस सीजन में इनके बीच दो मुकाबले खेले जाएंगे. ‘एल-क्लासिको’ शब्द का इस्तेमाल फुटबॉल में एफसी बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच मुकाबले को लेकर किया जाता है. क्रिकेट में इसे CSK और MI के बीच ऐतिहासिक राइवलरी को दर्शाने के लिए अपनाया गया है.

    अब तक IPL में इन दोनों टीमों के बीच 37 मैच खेले गए हैं. मुंबई ने 20 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई ने 17 मुकाबले जीते हैं. हालांकि, पिछले तीन मुकाबलों में चेन्नई को जीत मिली है. चेन्नई के घरेलू मैदान पर मुंबई ने 9 मैचों में 6 बार जीत हासिल की है, जबकि चेन्नई ने सिर्फ 3 बार जीत दर्ज की है.

    पिच रिपोर्ट और मौसम

    एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए मददगार साबित होती है. यहां बैटिंग करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, और स्पिन गेंदबाजों के लिए यह पिच बहुत अच्छी मानी जाती है. अब तक यहां कुल 85 IPL मैच खेले गए हैं, जिसमें 49 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. मौसम की बात करें तो आज चेन्नई में बारिश की 80% संभावना है. तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो मैच के दौरान खलल डाल सकता है.

    मुंबई की कप्तानी करेंगे सूर्यकुमार यादव

    मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन लगा हुआ है, जो स्लो ओवर रेट के कारण लगा था. इस मुकाबले में मुंबई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. पंड्या अगले मैच से कप्तानी की जिम्मेदारी वापस संभालेंगे. वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे.

    संभावित प्लेइंग-11:

    चेन्नई सुपरकिंग्स : ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), डेवोन कॉन्वे/रचिन रवींद्र, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, मथीश पथिराना.

    मुंबई इंडियंस : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा.

    कहां देखें मैच?

    इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी. टीवी पर इसे स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 चैनल्स पर प्रसारित किया जाएगा.

    Also Read : IED ब्लास्ट में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल को गवर्नर और CM ने दी श्रद्धांजलि

    Chennai Chennai Super Kings Chepauk Cricket CSK double header El Clasico Hardik Pandya IPL 2025 IPL 2025 match IPL match IPL rivalry IPL मुकाबला IPL राइवलरी Jasprit Bumrah live streaming MA Chidambaram Stadium mi Mitchell Santner mumbai Mumbai Indians Ravichandran Ashwin Ravindra Jadeja spin pitch Suryakumar Yadav आईपीएल 2025 मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम एल-क्लासिको क्रिकेट चेन्नई चेन्नई सुपरकिंग्स चेपॉक जसप्रीत बुमराह डबल हेडर मिचेल सैंटनर मुंबई मुंबई इंडियंस रविचंद्रन अश्विन रवींद्र जडेजा लाइव स्ट्रीमिंग सूर्यकुमार यादव स्पिन पिच हार्दिक पंड्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIED ब्लास्ट में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल को गवर्नर और CM ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article IPL 2025: SRH vs RR के बीच पहला डबल हेडर मुकाबला आज

    Related Posts

    क्राइम

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.