Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025: SRH vs RR के बीच पहला डबल हेडर मुकाबला आज
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025: SRH vs RR के बीच पहला डबल हेडर मुकाबला आज

    Team JoharBy Team JoharMarch 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पहला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live desk : आज IPL 2025 के 18वें सीजन का पहला डबल हेडर खेला जाएगा, जिसमें दिन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त टक्कर होगी. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, उप्पल में 23 मार्च को खेला जाएगा. मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा.

    हेड-टू-हेड रिकॉर्ड :

    हैदराबाद और राजस्थान के बीच अब तक 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 11 और राजस्थान ने 9 मैच जीते हैं. पिछले सीजन में, हैदराबाद ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान को हराकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर किया था. दोनों टीमें आईपीएल की अब तक एक-एक बार चैंपियन बन चुकी हैं.

    टीमों की ताकत :

    हैदराबाद की टीम में शानदार बैटिंग ऑर्डर है, जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी हैं. हेनरिक क्लासन और ईशान किशन के रूप में हार्ड हिटिंग मिडिल ऑर्डर बैटर भी हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस, हर्षल पटेल और मोहम्मद शमी का अनुभव टीम को मजबूती प्रदान करता है.

    वहीं, राजस्थान रॉयल्स के पास यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर और रियान पराग जैसे मजबूत बैट्समैन हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, वनिंदु हसरंगा और संदीप शर्मा जैसे खतरनाक बॉलर्स हैं. खास बात यह है कि राजस्थान के नियमित कप्तान संजू सैमसन फिटनेस कारणों से शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेलेंगे, और रियान पराग कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

    पिच रिपोर्ट और मौसम :

    राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है, लेकिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. यहां हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं, और अब तक खेले गए 77 मैचों में चेज करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. मौसम की बात करें तो 23 मार्च को हैदराबाद में तापमान 23 से 36 डिग्री के बीच रहेगा, और बारिश की संभावना केवल 2% है.

    कहां देखें मैच :

    इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी. वहीं, टीवी पर यह मैच स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा.

    संभावित प्लेइंग-XI :

    सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, कमिंडु मेंडिस/एडम जम्पा, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर.

    राजस्थान रॉयल्स : रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वनिंदू हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, आकाश मधवाल, संदीप शर्मा, महीश तीक्षणा, फजलहक फारूकी.

    Also Read : IED ब्लास्ट में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल को गवर्नर और CM ने दी श्रद्धांजलि

    IPL 2025 पहला डबल हेडर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2025 : CSK और MI के बीच ‘एल-क्लासिको’ मुकाबला आज
    Next Article पड़ोसी के छत पर मिली विकास की डे’ड बॉडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव हुआ है, जानिये पूरी डिटेल्स

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

    September 18, 2026

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026

    पश्चिम बंगाल : TMC चुनाव चिन्ह पर रोक, ममता को फुटबॉल खिलाड़ी तो बागी गुट को मिला लिफाफा

    September 18, 2026

    बिहारः एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू में घमासान, अनंत सिंह के निशाने पर नीरज कुमार, जानिये पूरा मामला

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.