Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2022: लखनऊ की लगातार दूसरी जीत, आवेश खान ने 4 विकेट लेकर SRH का रनचेज रोका
    खेल-सिनेमा

    IPL 2022: लखनऊ की लगातार दूसरी जीत, आवेश खान ने 4 विकेट लेकर SRH का रनचेज रोका

    Team JoharBy Team JoharApril 4, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई. लखनऊ सुपर जायंट्स  ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी जीत हासिल की. टीम ने एक मुकाबले में (सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 12 रन से हराया. टूर्नामेंट में यह टीम की 3 मैच में दूसरी जीत है. वहीं हैदराबाद की लगातार दूसरी हार. कप्तान केएल राहुल और दीपक हुडा ने अर्धशतक लगाया. लखनऊ ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 169 रन बनाए थे. जवाब में हैदराबाद की टीम 9 विकेट पर 157 रन ही बना सकी. तेज गेंदबाज आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की और 24 रन देकर 4 विकेट झटके.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. कप्तान केन विलियमसन 16 गेंद पर 16 रन बनाकर तेज गेंदबाज आवेश खान की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. इसके बाद दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा भी कुछ खास नहीं कर सके. वे 11 गेंद पर 13 रन बनाकर आवेश का दूसरा शिकार बने. इस तरह से टीम का स्कोर 2 विकेट पर 38 रन हाे गया. इसके बाद नंबर-3 पर उतरे राहुल त्रिपाठी और एडेन मारक्रम ने टीम को संभालने की कोशिश की.

    आवेश खान ने 2 गेंद पर लिया 2 विकेट

    16वें ओवर में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 9 रन दिए. 17वें ओवर में तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय ने 8 रन दिए. अब 18 गेंद पर 33 रन बनाने थे और 6 विकेट हाथ में थे. 18वें ओवर की पहली गेंद पर निकोलस पूरन ने छक्का लगाया. दूसरी गेंद पर रन नहीं बना. तीसरी गेंद पर आवेश खान ने पूरन को आउट कर लखनऊ को बड़ी सफलता दिलाई. पूरन ने 24 गेंद पर 34 रन बनाए. अगली गेंद पर उन्होंने अब्दुल समद को आउट किया. उन्होंने ओवर में सिर्फ 7 रन दिए. 19वें ओवर में टाय ने 10 रन दिए. अब 6 गेंद पर हैदराबाद को 16 रन बनाने थे और 4 विकेट हाथ में था.

    होल्डर ने डाला 20वां ओवर

    हैदराबाद की पारी 20वां ओवर तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने डाला. पहली गेंद पर सुंदर 18 रन बनाकर आउट हुए. दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर ने एक रन लिया. तीसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने एक रन लिया. चौथी गेंद पर भुवनेश्वर आउट हो गए. अब हैदराबाद को 2 गेंद पर 14 रन बनाने थे. यानी लखनऊ की टीम लगभग पक्की हो गई. 5वीं गेंद पर एक रन बना. अंतिम गेंद पर शेफर्ड हो गए और लखनऊ की टीम जीत गई.

    27 रन पर खोए 3 विकेट

    इससे पहले हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने सिर्फ 27 रन पर 3 बड़े विकेट गंवा दिए थे. क्विंटन डिकॉक 1 और एविन लुईस 1 रन बनाकर ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार हुए. मनीष पांडे लगातार तीसरे मैच में फेल रहे. वे 11 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर आउट हुए.

    IPL
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज: बेलदारचक निवासी एसी मिस्त्री से लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
    Next Article धनबाद : तालाब में डूबने से दो लड़की की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.