Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज: बेलदारचक निवासी एसी मिस्त्री से लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    साहिबगंज: बेलदारचक निवासी एसी मिस्त्री से लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 4, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: तालझारी थाना क्षेत्र बिशनपुर मोड़ के पास 30 मार्च की रात बेलदारचक निवासी एसी मिस्त्री रतन कुमार के साथ लूटपाट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक उन्होंने इस मामले के पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि दो आरोपी अब भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पकड़े गए आरोपितों में तीन नाबालिग हैं. लूटी गई बाइक, मोबाइल व हेलमेट बरामद कर लिया गया है. घटना के खुलासे के लिए रविवार शाम को पुलिस लाइन में एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेस वार्ता की. एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि रतन कुमार आवश्यक कार्य कर गोड्डा से अपने घर लौट रहे थे. बिशनपुर के निकट कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया तथा पिस्तौल और चाकू का भय दिखाकर उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि आठ हजार रुपये, एक मोबाइल, टूल किट, हेलमेट, बैग व उनकी बाइक लूट ली.

    इस मामले के उदभेदन के लिए राजमहल एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी. टीम के सदस्यों ने तकनीकी व पेशेवर तरीके से कांड का उद्भेदन करते हुए कासिम बाजार निवासी अनुराग कुमार दास व अनुमंडल अस्पताल राजमहल के समीप रहने वाले सुनील को इस मामले में गिरफ्तार किया. दोनों की निशानदेही पर तीन किशोर को भी पकड़ा. सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उनकी निशानदेही पर बाइक, हेलमेट, मोबाइल बरामद कर लिया गया है. मौके पर राजमहल एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, प्रणीत पटेल अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

    इस कांड में रतन कुमार से लूटे गए मोबाइल ने पुलिस को अपराधियों तक पहुंचा दिया और सभी आरोपित पकड़े गए. बताया जाता है कि रतन कुमार से लूटे गए मोबाइल में दो सिम लगीं थीं. लूट के बाद अनुराग दास उस मोबाइल को ले गया और कई दिनों तक मोबाइल बंद रखा. बाद में अनुराग ने उस मोबाइल में अपना सिम लगाया जिससे आरोपी की लोकेशन व डिटेल पुलिस की तकनीकी शाखा को मिल गया. पुलिस ने अनुराग को उठाया, उससे पूछताछ की तो मामला खुल गया. पुलिस की मानें तो नशे की लत ने स्कूल व कालेज में पढ़ने वाले किशोरों को अपराधी बना दिया. सभी चरस व अफीम जैसे नशे के आदी हैं. उसे खरीदने के लिए रुपये की जरूरत थी जिसके लिए सभी ने लूटपाट किया. पकड़े गए तीन किशोरों में एक मुंडली मिशन तो दो तीनपहाड़ हाईस्कूल के छात्र हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : विभिन्न सरना समितियों की ओर से निकाली गयी सरहुल की शोभा यात्रा, सरहुल की खुशी में लोगों ने कोरोना का दर्द भुला दिया
    Next Article IPL 2022: लखनऊ की लगातार दूसरी जीत, आवेश खान ने 4 विकेट लेकर SRH का रनचेज रोका

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.