Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2022: हैदराबाद ने कोलकाता को 7 विकेट से हराया, राहुल त्रिपाठी के 37 गेंदों में 71 रन बनाए
    खेल-सिनेमा

    IPL 2022: हैदराबाद ने कोलकाता को 7 विकेट से हराया, राहुल त्रिपाठी के 37 गेंदों में 71 रन बनाए

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई. राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्कराम की आक्रामक पारियों और तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को आईपीएल के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया. सनराइजर्स के लिये तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने 26 रन देकर एक , टी नटराजन ने 37 रन देकर तीन , भुवनेश्वर कुमार ने 37 रन देकर एक और उमरान मलिक ने 27 रन देकर दो विकेट लिये . उन्होंने केकेआर को आठ विकेट पर 175 रन पर रोक दिया .

    जवाब में त्रिपाठी ने 37 गेंद में 71 और मार्कराम ने 36 गेंद में नाबाद 68 रन बनाकर सनराइजर्स को लगातार तीसरी जीत दिलाई . सनराइजर्स ने 13 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया . अब उसके नाम पांच मैचों में तीन जीत है जबकि केकेआर की छह मैचों में यह तीसरी हार थी. अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेलते हुए त्रिपाठी ने वरूण चक्रवर्ती को आठवें ओवर में एक चौका और लगातार दो छक्के जड़े . उन्होंने मात्र 21 गेंद में इस सत्र का पहला अर्धशतक पूरा किया . वहीं मार्कराम ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाये जिसमें आखिरी ओवर में पैट कमिंस को जड़े दो छक्के और एक चौका शामिल है.

    इससे पहले आंद्रे रसेल और नीतिश राणा ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शुरूआती संकट से निकालकर आठ विकेट पर 175 रन तक पहुंचाया. केकेआर ने पावरप्ले के ओवरों में ही शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये लेकिन इसके बाद राणा ने 36 गेंद में 54 और रसेल ने 25 गेंद में नाबाद 49 रन बनाकर टीम को अच्छा स्कोर दिया. पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए दक्षिण अफ्रीका के जानसेन ने उछाल और स्विंग का पूरा उपयोग करके आरोन फिंच (सात) को सस्ते में आउट किया . इसके बाद नटराजन ने पांचवें ओवर में दो विकेट निकाले .

    उन्होंने पहले वेंकटेश अय्यर (छह) को रवाना किया और फिर सुनील नारायण (छह) का विकेट लिया . केकेआर का स्कोर इस समय तीन विकेट पर 31 रन था. इसके बाद सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने स्पिनर को गेंद सौंपी लेकिन जगदीशा सुचित फॉर्म में नहीं दिखे. मलिक ने दसवें ओवर में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर (28) का कीमती विकेट लिया और इसी ओवर में शेल्डन जैकसन (सात) को भी पवेलियन भेजा. राणा ने दूसरे छोर से रन बनाने का सिलसिला जारी रखते हुए अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये . उन्होंने अय्यर और रसेल दोनों के साथ 39 रन की साझेदारी की. वह 18वें ओवर में नटराजन का शिकार हुए. रसेल ने अपनी आकर्षक पारी में चार चौके और चार छक्के जड़े जिसमें आखिरी ओवर में लगाये दो छक्के शामिल है. केकेआर ने आखिरी पांच ओवरों में 55 रन बनाये.

    IPL
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलगातार पांच दिनों तक लोहरदगा में इंटरनेट सेवा ठप, लोगों में वित्तीय लेनदेन सहित अन्य समस्याएं उत्पन्न
    Next Article लोहरदगा में पांच दिन बाद इंटरनेट सेवा शुरू

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.