Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»BAU के पॉल्ट्री फॉर्म में फैला Bird Flu, एहतियात बरतने के निर्देश
    झारखंड

    BAU के पॉल्ट्री फॉर्म में फैला Bird Flu, एहतियात बरतने के निर्देश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फॉर्म
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज स्थित पॉल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू फैलने की खबर मिली है. इससे यहां 150 मुर्गियां और लगभग दर्जन भर बटेर मर गये हैं. वेटनरी कॉलेज पैथोलॉजी विभाग ने बकरी फॉर्म स्थित पॉल्ट्री फॉर्म में रखी गयी चाइनिज मुर्गियों के बीमार रहने व तत्काल मौत होने के बाद सैंपल टेस्ट के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआइएचएसएडी) को भेजा. सैंपल टेस्ट में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इसके बाद एनआइएचएसएडी ने तत्काल इसकी सूचना बीएयू व वेटनरी कॉलेज तथा केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, नयी दिल्ली को दी. वहीं मंत्रालय ने झारखंड की मुख्य सचिव को पत्र भेज कर रांची में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी दी और तत्काल एहतियात बरतने का निर्देश भी दिया है.

    मंत्रालय ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया है कि वह बर्ड फ्लू के नियंत्रण और रोकथाम के लिए ‘पशुपालन की कार्य योजना-2021’ के अनुसार तत्काल अभियान चलायें. इस बीच केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्राल नयी दिल्ली को भी एहतियात बरतने के लिए दी है. मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि तत्काल संक्रमित और निगरानी क्षेत्र की घोषणा करें. संक्रमित परिसर तक पहुंचने के लिए प्रतिबंध लगायें. वहीं, संक्रमित इलाके से 10 किमी परिधि तक निगरानी करें. साथ ही संक्रमित पक्षियों व मुर्गी को नष्ट करायें व परिसर की पूरी तरह सफाई और कीटाणुशोधक के बाद उसे सील करें.

    इस बीच वेटनरी कॉलेज में मृत सभी मुर्गियों व बटेर को उचित जगह पर दफना दिया गया है. साथ ही पूरे परिसर में दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है. वेटनरी कॉलेज के मुख्य पॉल्ट्री फॉर्म में एहतियात बरती जा रही है. साथ ही अनधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 08 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात मनीष यादव हुआ ढेर, STF का एक जवान भी घायल

    Also Read : जामताड़ा में पकड़ाये साईबर अपराधी,पुलिस ने बरामद किए फर्जी मोबाइल और सिम..

    Also Read : JMM संयोजक मंडली की बैठक में प्रखंडवार पर्यवेक्षकों को किया गया नियुक्त

    Also Read : 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्युटी मीट की मेजबानी करेगा झारखंड

    Animal Husbandry and Dairying Avian Influenza BAU Bhopal Bird Flu Birsa Agricultural University Chickens Chief Secretary H5N1 jharkhand Ministry of Fisheries National Institute of High-Security Animal Diseases NIHSAD Poultry Farm Precautionary Measures Quail ranchi Sample Test Veterinary College एच5एन1 एनआइएचएसएडी एवियन इन्फ्लूएंजा एहतियात केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्रालय झारखंड पशुपालन मंत्रालय पॉल्ट्री फॉर्म बटेर बर्ड फ्लू बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय बीएयू भोपाल मुख्य सचिव मुर्गियां रांची राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान वेटनरी कॉलेज सैंपल टेस्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर की युवती के साथ 24 घंटे किया ये काम… जानें
    Next Article Delhi Election Result 2025: 11 बजे तक के आकड़ों के अनुसार ये आगे, ये पीछे

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.