Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»देवघर की युवती के साथ 24 घंटे किया ये काम… जानें
    क्राइम

    देवघर की युवती के साथ 24 घंटे किया ये काम… जानें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साइबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर जिले में एक बार फिर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. जहां अपराधियों के धमकाने से युवती इतनी डर गई थी कि वह 24 घंटे तक वीडियो कॉल पर उनके निर्देशों का पालन करती रही. यह मामला नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन इलाके का है. वह सिलाई का काम करती थी और पीजी तक पढ़ाई कर चुकी है.

    मिली जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को युवती के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद का परिचय CBI अधिकारी के तौर पर किया. युवती को यकिन दिलाने के लिए अपनी वर्दी पहने हुए फोटो भेजी. जिसके बाद युवती को यकिन हो गया कि वह व्यक्ति CBI अधिकारी ही है. अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो डालने के मामले में उस पर FIR हुई है. जब युवती ने इसे नकारा, तो अधिकारी ने एक और व्यक्ति से बात कराई, जिसने उसे फर्जी अरेस्ट वारंट और केस के दस्तावेज भेज दिए. इसके बाद अपराधियों ने वीडियो कॉल पर उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया और घर से बाहर न निकलने की धमकी दी.

    अपराधियों ने युवती को डराकर कहा कि मुकदमे से बचना चहती हो तो पैसे देने होंगे. पूरी तरह से घबराई युवती ने अपने पिता से बात कराई, लेकिन ठगों ने उन्हें भी झांसे में लेकर बैंक अकाउंट की जानकारी ले ली. गुरुवार से लेकर शुक्रवार सुबह तक युवती पूरी तरह मानसिक रूप से परेशान हो गई. किसी तरह उसने अपने भाई को खबर दी, जिसने एक दोस्त को घर भेजा. जब दोस्त ने समझाया, तो युवती को हकीकत का अंदाजा हुआ. इसके बाद वह अपने पिता के साथ साइबर थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने युवती को समझाया कि यह सब साइबर अपराधियों का जाल था और उसे डरने की जरूरत नहीं है. अगर समय पर मामला नहीं खुलता, तो युवती कोई गलत कदम भी उठा सकती थी. बताया जा रहा है कि युवती के पिता रिटायर्ड शिक्षक हैं.

    Also Read : झारखंड में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, इस लिस्ट पर होगी वोटिंग!

    bank account details CBI officer CBI अधिकारी cyber crime cyber criminals' trap cyber fraud Cyber Police Station Deoghar Digital Arrest fake arrest warrant family Fir fraud prevention mental distress mental harassment police retired teacher Scam uniform-wearing scammers unknown number video call Young woman अनजान नंबर एफआईआर ठगी ठगी से बचाव डिजिटल अरेस्ट देवघर परिवार पुलिस फर्जी अरेस्ट वारंट बैंक अकाउंट जानकारी मानसिक परेशानी मानसिक प्रताड़ना युवती रिटायर्ड शिक्षक वर्दी पहने ठग वीडियो कॉल साइबर अपराध साइबर अपराधियों का जाल साइबर ठगी साइबर थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में निकाय चुनाव का रास्ता साफ, इस लिस्ट पर होगी वोटिंग!
    Next Article BAU के पॉल्ट्री फॉर्म में फैला Bird Flu, एहतियात बरतने के निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.