Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»जीत की हैट्रिक के साथ भारत अंडर-19 फाइनल में
    खेल-सिनेमा

    जीत की हैट्रिक के साथ भारत अंडर-19 फाइनल में

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    डरबन। ओपनरों सिद्धेश वीर(71) और तिलक वर्मा (59) के अर्धशतकों तथा तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा (35 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को मंगलवार को 120 रन के बड़े अंतर से हराकर चार देशों के अंडर-19 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली।

    भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 252 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 35.5 ओवर में 132 रन पर निपटा दिया। भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत रही और उसने गुरूवार को होने वाले फाइनल में जगह बना ली। भारत ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को 66 रन से और जिम्बाब्वे को 89 रन से हराया था।

    दोनों भारतीय ओपनरों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 26.2 ओवर में 135 रन की साझेदारी की। सिद्धेश ने 87 गेंदों पर 71 रन में छह चौके और दो छक्के लगाये जबकि तिलक वर्मा ने 77 गेंदों पर 59 रन में आठ चौके और एक छक्का लगाया। शशांक रावत ने 34 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाये।

    कप्तान प्रियम गर्ग 27 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुये। भारत ने दो विकेट पर 178 रन की सुखद स्थिति से 30 रन के अंतराल पर चार विकेट गंवाये और उसका स्काेर छह विकेट पर 208 रन हो गया। शुभंग हेगड़े ने 30 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 26 रन बनाकर भारत को 252 तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से बेकहम व्हीलर ग्रीनल ने 47 रन पर दो विकेट, आदित्य अशोक ने 48 रन पर दो विकेट और कप्तान जेसी टशकोफ ने 37 रन पर दो विकेट लिये।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम सुशांत की घातक गेंदबाज से दहल गयी और मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी। सुशांत ने पहले चार में से तीन विकेट निकालकर न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 12 रन कर दिया। बेकहम व्हीलर ग्रीनल 60 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 50 तथा कप्तान जेसी टशकोफ ने 29 रन बनाकर टीम को 100 के पार पहुंचाया।

    भारत की तरफ से सुशांत मिश्रा ने 35 रन पर तीन विकेट, अथर्व अंकोलेकर ने 16 रन पर तीन विकेट और विद्याधर पाटिल ने 31 रन पर दो विकेट लिए।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान दौरे के लिये खिलाड़ियों की सहमति ले रहा बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड
    Next Article बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने 700 करोड़ की कमाई से बनाया इतिहास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.