Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IND vs NZ का फाइनल मुकाबला कल, जानें बारिश और पिच रिपोर्ट से जुड़े अहम UPDATE
    खेल-सिनेमा

    IND vs NZ का फाइनल मुकाबला कल, जानें बारिश और पिच रिपोर्ट से जुड़े अहम UPDATE

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2025Updated:March 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फाइनल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : कल यानी रविवार (9 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस ऐतिहासिक मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, और दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. टीम इंडिया पहले ही दुबई में अपनी तैयारियों में जुटी हुई है, जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर 6 फरवरी को लाहौर से दुबई पहुंची थी.

    यह मैच केवल एक आम मुकाबला नहीं है, बल्कि भारत के लिए 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार का बदला लेने का मौका है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अब इस पल को अपनी तरफ करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

    दुबई की पिच

    दुबई की पिच ने अब तक इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं और स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल साबित हुई है. हालांकि, पिच कभी भी अपना रंग बदल सकती है, और यह पूरी तरह से अनिश्चित है कि फाइनल में पिच किसका साथ देगी.

    पिच रिपोर्ट के अनुसार :

    • स्पिनर्स के लिए पिच जन्नत साबित होगी, जबकि तेज गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है.
    • बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना कठिन हो सकता है, और टिककर खेलने वाले खिलाड़ी सफल हो सकते हैं.
    • इस टूर्नामेंट में भारत ने 265 रनों का सफल चेज किया है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य था.

    बारिश का प्रभाव

    ICC के नियमों के अनुसार, अगर फाइनल मुकाबले के दौरान बारिश आई, तो ओवरों की कटौती की जाएगी, और दोनों टीमों को कम से कम 20-20 ओवर दिए जाएंगे. यदि मैच शुरू नहीं हो पाता है, तो रिजर्व डे यानी 10 मार्च को मैच फिर से आयोजित किया जाएगा. अगर मैच ड्रॉ या टाई हो जाता है, तो सुपर ओवर से नतीजा निकाला जाएगा. दोनों टीमें एक-एक ओवर खेलेंगी, और जो टीम सबसे अधिक रन बनाएगी, वही विजेता घोषित होगी.

    दिग्गज अंपायरों की लिस्ट

    ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के लिए अंपायरों और मैच रेफरी की लिस्ट का ऐलान किया है. इस लिस्ट में शामिल प्रमुख नामों में पॉल रीफेल और रिचर्ड इलिंगवर्थ (मैदानी अंपायर), जोएल विल्सन (तीसरे अंपायर), कुमार धर्मसेना (चौथे अंपायर) और रंजन मदुगले (मैच रेफरी) शामिल हैं.

    Match officials named for the #ChampionsTrophy 2025 grand finale between India and New Zealand.

    Read more ➡️ https://t.co/DJob447FFq pic.twitter.com/EEQconrwC9

    — ICC (@ICC) March 6, 2025

    भारत के दृष्टिकोण से शुभ हैं रिचर्ड इलिंगवर्थ

    रिचर्ड इलिंगवर्थ का नाम भारत के लिए शुभ माना जाता है, क्योंकि 2024 के T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी उन्होंने अंपायरिंग की थी, और भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था. उनकी सटीक अंपायरिंग के लिए उन्हें ICC अंपायर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिल चुका है.

    Also Read : 70वीं BPSC मेंस परीक्षा पर रोक लगाने से हाईकोर्ट ने किया इनकार

    2000 Champions Trophy 2000 चैंपियंस ट्रॉफी 9 मार्च Champions Trophy 2025 Dubai International Stadium Final historic match India India vs New Zealand Lahore March 9 New Zealand preparations Revenge Rohit Sharma South Africa Team India thrilling match ऐतिहासिक मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम इंडिया तैयारियां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम न्यूजीलैंड फाइनल बदला भारत भारत vs न्यूज़ीलैंड रोमांचक मुकाबला रोहित शर्मा लाहौर साउथ अफ्रीका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेन में सुरक्षाकर्मी से लेकर लोको पायलट तक महिलाएं ही महिलाएं
    Next Article महिला दिवस पर देश की इन दिग्गज महिला अचीवर्स ने संभाला PM मोदी का X अकाउंट

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.