Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 1:20 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»IND-NZ T-20 मैच: स्टेडियम में मिलेगा सिर्फ पानी, दर्शक नहीं ले जा सकेंगे खाने-पीने के सामान
    खेल

    IND-NZ T-20 मैच: स्टेडियम में मिलेगा सिर्फ पानी, दर्शक नहीं ले जा सकेंगे खाने-पीने के सामान

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) स्टेडियम में 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय मैच होना है। मैच को लेकर जेएससीए ने दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके अनुसार, मैच देखने जाने के क्रम में दर्शक अपने साथ किसी तरह के बैग, थैला, कैमरा या ठोस वस्तु नहीं ले जा सकेंगे।

    इस गाइडलाइन में यह स्पष्ट नहीं था कि दर्शक अपने साथ अंदर पानी की बोतल या कुछ खाद्य सामग्री ले जा सकेंगे या नहीं…। जेएससीए सचिव ने कहा कि उक्त दोनों चीजें भी पूर्ण रूप से ले जाना प्रतिबंधित है। इसके अलावा देखने के क्रम में स्टेडियम के अंदर भी किसी तरह के खाद्य पदार्थ नहीं बेचे जाएंगे, क्योंकि सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी है। हालांकि, स्टेडियम के भीतर पीने के पानी की व्यवस्था रहेगी।

    एचईसी व जेएससीए के बीच नहीं सुलझा पार्किंग विवाद

    मैच में छह दिन बचे हैं, लेकिन वाहनों की पार्किंग कहां होगी, यह अब तक तय नहीं हो पाया है। मैच के दौरान जेएससीए स्टेडियम प्रबंधन पार्किंग के लिए एचईसी के प्रभात तारा मैदान सहित अन्य खाली जगहों का उपयोग करता है। हर मैच से पहले पार्किंग को लेकर विवाद होता है, जिसके बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से मामला सुलझता है।

    इस मामले में जेएससीए के सचिव संजय सहाय का कहना है कि विवाद के निपटारे के लिए जिला प्रशासन से एक सप्ताह पहले ही पत्राचार किया गया था। लेकिन, अब तक जिला प्रशासन का जवाब नहीं मिला है। हालांकि, उम्मीद है कि एचईसी के साथ पार्किंग को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा एक-दो दिन में हो जाएगा।

    एचईसी मैदान देने को तैयार नहीं होता है तो वैकल्पिक व्यवस्था होगी

    एसडीएम दीपक दुबे का कहना है कि पार्किंग स्थल का विवाद जल्द सुलझा लिया जाएगा। एचईसी के अधिकारियों व जेएससीए के पदाधिकारियों की बैठक रखी गई है। इसमें दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश की जाएगी। यदि एचईसी पार्किंग के लिए मैदान देने को तैयार नहीं होता है तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों की बैठक शनिवार को होनी है, देर शाम तक इस पर निर्णय लिया जा सकता है।

    दिखाना होगा टीका का सर्टिफिकेट
    1. स्टेडियम में सिर्फ उन्हें ही प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने काेविड वैक्सीन के दोनों डोज लिए हों, उन्हें वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट स्टेडियम में प्रवेश के दौरान गेट पर दिखाना होगा।

    2. जिन्होंने वैक्सीन के सिंगल डोज या एक भी डोज नहीं लिए हैं, उन्हें प्रवेश पाने के लिए 15 नवंबर के बाद की कोविड आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी।

    3. खरीदे गए टिकट पर ही सीट नंबर अंकित होगा, दर्शक को उसी सीट नंबर पर बैठकर मैच देखना होगा।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्दियों में गरमा-गरम पनीर टिक्का मसाला का लें मज़ा, ये है रेसिपी
    Next Article शाहिद कपूर की एक्शन फिल्मों में एंट्री, सलमान खान का ये डायरेक्टर बना रहा फिल्म

    Related Posts

    खेल

    गांधी मैदान में दिखेगा खो-खो का रोमांच, 29 से 31 मई तक होगी राज्य स्तरीय जूनियर बालिका प्रतियोगिता

    May 17, 2026
    खेल

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026
    झारखंड

    रांची के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय की तीन बेटियों ने किया कमाल, भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में हुआ चयन

    May 12, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.