Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»स्वास्थ्य»सर्दियों में गरमा-गरम पनीर टिक्का मसाला का लें मज़ा, ये है रेसिपी
    स्वास्थ्य

    सर्दियों में गरमा-गरम पनीर टिक्का मसाला का लें मज़ा, ये है रेसिपी

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पनीर टिक्का मसाला रेसिपी : पनीर टिक्का मसाला का नाम सुनकर खाने के शौकीनों के मुंह में पानी आ जाता है. सर्दियों के मौसम में तो पनीर से बनी किसी भी डिश का स्वाद लेना काफी मज़ा देता है. दरअसल, शरीर के पाचन के लिहाज से सर्दियों का सीजन ही सबसे मुफीद माना जाता है. इस मौसम में हैवी फूड खाने पर भी शरीर पर उसका दुष्प्रभाव नहीं होता है. ऐसे में आप किसी भी वक्त हैवी फूड का मजा ले सकते हैं. आप अगर पनीर का शौक रखते हैं और घर पर ही बनाकर खाना चाहते हैं तो इन सर्दियों में पनीर टिक्का मसाला डिश एक बेहतर विकल्प हो सकती है.

    आमतौर पर पनीर की डिश हम होटलों या रेस्तरां में ही खाते हैं, लेकिन पनीर टिक्का मसाला को आप न सिर्फ घर में बना सकते हैं बल्कि यह खाने का जायका बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी. हम आपको इस रेसिपी को बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. आसान विधि का पालन कर आप इसे घर में ट्राई कर सकते हैं.

    पनीर टिक्का मसाला बनाने के लिए सामग्री
    पनीर – 250 ग्राम
    दही – 1/2 कप
    काली मिर्च – 1/2 टी स्पून
    भुना जीरा – 1/2 टी स्पून
    धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
    अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
    लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
    चाट मसाला – 1 टी स्पून
    नींबू – 1
    तेल

    रेवी के लिए
    प्याज कटे – 2
    टमाटर कटे – 2
    धनिया बीज – 1 टेबल स्पून
    दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
    बड़ी इलायची – 1
    लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
    हल्दी पाउडर – 1/2 टी स्पून
    सूखी लाल मिर्च – 2
    गरम मसाला – 1 टी स्पून
    कसूरी मेथी पिसी – 1/2 टी स्पून
    क्रीम – 1/4 कप
    काजू – 10
    हरा धनिया कटा
    नमक – स्वादानुसार
    तेल

    पनीर टिक्का मसाला बनाने की विधि
    पनीर टिक्का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले पनीर लें और उसके बड़े चौकोर टुकड़े काट लें. अब एक बर्तन लें और उसमें दही डालकर फेंट लें. इसके बाद इसमें लाल मिर्च, काली मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर, नमक, नींबू रस, चाट मसाला और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. अब पनीर के टुकड़ों को लें और उन्हें दही में डालकर अच्छी तरह से मिला दें. अब लगभग एक घंटे तक पनीर को मेरिनेट होने के लिए छो़ड़ दें. अब एक कड़ाही लें और गैस पर उसमें तेल गर्म करें. इसके बाद मेरिनेट पनीर को कड़ाही में डालकर फ्राई करें. पनीर को पलट-पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. अब फ्राई किए गए पनीर को एक प्लेट में निकाल लें.

    अब गैस पर कड़ाही रखकर उसमें तेल/मक्खन को गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें धनिया बीज, सूखी लाल मिर्च, दालचीनी और बड़ी इलायची डालकर तड़का लगाएं. अब कड़ाही में काजू डालकर उसे लगभग एक मिनट तक फ्राई करें. इसके बाद इसमें प्याज डाल दें और मीडियम फ्लेम पर लाइट गोल्डन होने तक पकने दें. इसके बाद इसमें टमाटर और नमक डाल दें. जब टमाटर अच्छी तरह से नरम होकर पक जाएं तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और गरम मसाला मिला दें और इस मिश्रण को कम से कम एक मिनट तक फ्राई होने दें.
    अब गैस बंद कर दें और प्याज-टमाटर के इस मिश्रण को ठंडा होने दें. इसका बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और मिक्सर में पीसकर ग्रेवी का पेस्ट बना लें. अब एक बार फिर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उसमें ग्रेवी और आधा कप पानी डालकर मीडियम आंच पर पकने दें. जब ग्रेवी उबलने लगे तो उसमें कसूरी मेथी डालें. इसके बाद फ्राई किए हुए पनीर टिक्का डालकर लो फ्लेम पर ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं. जब ग्रेवेी गाढ़ी हो जाए तो इसमें क्रीम/मलाई डालकर एक मिनट तक और फ्राई होने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें. इस तरह आपकी पनीर टिक्का मसाला रेसिपी तैयार हो चुकी है. इस पर ऊपर से कटे हरे धनिया की गार्निश कर सर्व करें.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में बेकाबू बोलेरो ने सात को कुचला, युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
    Next Article IND-NZ T-20 मैच: स्टेडियम में मिलेगा सिर्फ पानी, दर्शक नहीं ले जा सकेंगे खाने-पीने के सामान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

    July 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.