Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में बेकाबू बोलेरो ने सात को कुचला, युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
    झारखंड

    गिरिडीह में बेकाबू बोलेरो ने सात को कुचला, युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर बरपा. बगोदर थाना क्षेत्र में हरिहर धाम के पास शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने चाय दुकान के बाहर भीड़ को रौंद दिया. इसमें सात लोग घायल हो गए. इसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की रांची ले जाने के दौरान मौत हो गई. इस घटना में घायल सभी अलग- अलग इलाके के रहने वाले हैं और अलग- अलग कार्यों से जुटे हुए थे. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बगोदर- बिष्णुगढ़ रोड को जाम कर दिया.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार शाम को बगोदर थाना क्षेत्र के हरिहरधाम के पास एक चाय की दुकान के बाहर भीड़ लगी थी. इस बीच बगोदर के हेसला की एक बोलेरो जिसे कम उम्र का लड़का चला रहा था. वह पहुंच गई. बताया जा रहा है कि घटनास्थल से आधा किमी पूर्व लड़के ने एक होटल में शराब पी थी.

    इसके बाद वह तेजी से बोलेरो को चलाते हुए बगोदर की ओर आने लगा. इधर चाय की दुकान के पास बोलेरो से उसका नियंत्रण छूट गया. इसके बाद बोलेरो भीड़ की दौड़ने लगी और अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें वहां खड़ा बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के हेठली बोदरा निवासी रंजीत पासवान बोलेरो के नीचे दब गया. उसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला.

    इसके अलावा दुर्घटना में सुनील पासवान, गिरिडीह के सगे भाई बालेश्वर प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, एस पटेल नर्सिंग होम के संचालक हीरा मंडल, अटका के बबनी मंडल एवं महेंद्री साव शामिल घायल हो गए. घायलों का इलाज पाटलावती एवं एस पटेल नर्सिंग होम में कराया जा रहा है.

    रंजीत ने तोड़ा दम

    इधर हादसे के बाद बोलेरो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हुए रंजीत पासवान को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया था, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया और ने बगोदर- बिष्णुगढ़ रोड को जाम कर दिया.

    मुआवजा के आश्वासन पर जाम खोला

    जाम का नेतृत्व भाकपा माले नेता शेख तैयब, जानकी शर्मा, घनश्याम पाठक, अलपीटो मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर यादव आदि कर रहे थे. जाम लगाने वाले लोग घायलों के समुचित इलाज के लिए बोलेरो मालिक की ओर से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की जा रही थी. पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला.

    बाइक क्षतिग्रस्त

    इस हादसे में एक बाइक भी चपेट में आई, जो बोलेरो से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि बोलेरो के चालक पुलिस हिरासत में लिया गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्णिया में दिनदहाड़े अपराधियों का तांडव, जिला पार्षद के पति को गोलियों से भूना, मौके पर हुई मौत
    Next Article सर्दियों में गरमा-गरम पनीर टिक्का मसाला का लें मज़ा, ये है रेसिपी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    Latest Posts

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.