Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव को लेकर आयकर विभाग रेस, बनाया कंट्रोल रूम, 24*7 होगी निगरानी
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव को लेकर आयकर विभाग रेस, बनाया कंट्रोल रूम, 24*7 होगी निगरानी

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2024Updated:March 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : लोकसभा चुनाव के दौरान कालेधन की रोकथाम को लेकर आयकर विभाग ने कमर कस ली है. इस बार विभाग ने पूरी सख्ती बरती है. आयकर विभाग, रांची शाखा की ओर से राज्यभर में टीम का गठन किया गया है. टीम को अलर्ट कर दिया गया है. हर जिले में चुनाव की समाप्ति तक कंट्रोल रूम बनाया गया है.

    चुनाव की समाप्ति तक 24 घंटे चालू रहेगा नियंत्रण कक्ष

    चुनाव के दौरान अवैध एवं काले धन का प्रवाह रोकने के लिए नियंत्रण कक्ष चुनाव की समाप्ति तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा. इस नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 18003455018, 18003455018 और वाट्सएप नंबर 9693510277 पर अवैध एवं काले धन के प्रवाह, उपयोग संबंधी सूचना या शिकायत की जा सकती है. वाट्सएप नंबर पर केवल सूचना प्रेषित की जा सकेगी. इसके अलावा ईमेल jharkhand.nodal.election@incometax.gov.in पर सूचना दी जा सकती है. सूचना देने वाले का नाम एवं पता गुप्त रखा जाएगा. एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य वेबसाइटों पर भी नजर रखी जा रही है.

    आयकर अधिकारी को 10 लाख से ऊपर कैश के बारे में देनी होगी जानकारी

    आयकर विभाग अन्वेषण शाखा के अपर निदेशक नरसिंह कुमार खलखो ने बताया कि पूरे राज्य में कालेधन की रोकथाम एवं धरपकड़ के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) बनाई गई है. चुनाव के दौरान दस लाख रुपये से अधिक कैश की सूचना पर यह क्यूआरटी टीम सतर्क हो जाएगी और कैश के सोर्स एवं इसकी सत्यता की जांच करेगी. संबंधित व्यक्ति को बताना होगा कि राशि कहां से मिली है, कहां ले जाया जा रहा, किस कार्य के लिए इतना कैश लिया गया है. सभी सूरतों में जानकारी न देने पाने पर राशि जब्त कर ली जाएगी. विभाग की ओर से सप्लीमेंट्री रिस्पांस टीम (एसआरटी) भी रिजर्व के तौर पर रहेगी. जरूरत पड़ने पर इसे भेजा जाएगा. इसके अलावा भी पैसों की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से कई योजना बनाई गई है.

    इसे भी पढ़ें: सत्ता की करीबी मानी जाती हैं 2012 बैच की S.I मीरा सिंह, डीजीपी को लेना पड़ा था तबादला आदेश वापस

    इसे भी पढ़ें: BREAKING : दारोगा मीरा सिंह के ठिकानों से ईडी को मिली 8 मोबाइल और 15 लाख नगद, छापेमारी जारी

     

     

    #Jharkhand News City News Control room Current News Daily News Income tax department jharkhand Johar Live Latest news Local News Lok Sabha elections Main News News Headline Today's News आज की खबर आयकर विभाग कंट्रोल रूम करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसत्ता की करीबी मानी जाती हैं 2012 बैच की S.I मीरा सिंह, डीजीपी को लेना पड़ा था तबादला आदेश वापस
    Next Article ‘कैप्टन कूल’ से 15 करोड़ की धोखाधड़ी मामला : मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ समन जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.