Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
    स्वास्थ्य

    लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    स्वस्थ रहने के लिए वैसे तो शरीर के हर अंग का स्वस्थ रहना ज़रूरी है लेकिन इसमें बेहद ख़ास भूमिका लिवर यानी जिगर की भी है. क्योंकि लिवर शरीर का काफी महत्वपूर्ण और बड़ा अंग है और ये शरीर में एक साथ कई काम करता है. ये शरीर में पोषक तत्वों को स्टोर करता है. ब्लड से विषाक्त पदार्थों को निकाल कर उसे साफ़ करता है.

    ग्लूकोज को ऊर्जा में बदलता है. शरीर में प्रोटीन पोषण की मात्रा को संतुलित करता है. पचे हुए भोजन से वसाओं और प्रोटीनों को तैयार करता है और रक्त का थक्का बनाने के लिये ज़रूरी प्रोटीन को बनाने में मदद करता है. इसलिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना हमारी पहली ज़िम्मेदारी है.

    चुकंदर

    चुकंदर को लिवर को साफ और स्वस्थ बनाये रखने के लिए मददगार माना जाता है. चुकंदर में बीटा कैरोटीन होता है जो लिवर को उत्तेजित करता है. साथ ही ये लिवर की कार्यशीलता में भी सुधार लाता है. चुकंदर को नैचुरल ब्लड प्यूरीफायर भी माना जाता है. इसका सेवन आप लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोज़ाना कर सकते हैं. इससे शरीर को कई और फायदे भी मिलते हैं.

    ग्रीन टी

    ग्रीन टी भी लिवर की सेहत दुरुस्त रखने में ख़ास भूमिका निभाती है. ग्रीन टी शरीर में जमने वाली वसा और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है और इनसे होने वाले हानिकारक प्रभावों से भी लिवर को बचाती है. जानकारी के अनुसार नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करने वालों को लिवर कैंसर होने का खतरा कम होता है.

    नींबू

    लिवर को स्वस्थ रखने में नींबू भी मदद करता है. ये लिवर को साफ रखता है और लिवर द्वारा खनिज के अवशोषण को भी बढ़ावा देता है. नींबू में डी-लिमोनेने नाम का तत्व पाया जाता है जो लिवर सेल्स को एक्टिव कर देता है जिससे लिवर साफ़ और स्वस्थ रखने में मदद मिलती है.

    लहसुन

    लिवर की सेहत दुरुस्त रखने और इसकी ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन को काफी उपयोगी माना जाता है. इसका सेवन रोज़ाना करने से लिवर में मौजूद वो सभी एंजाइम्स एक्टिव हो जाते हैं जो लिवर को साफ करने में मदद करते हैं. लहसुन लिवर को किसी तरह का नुकसान होने से भी बचाता है.

    हल्दी

    हल्दी के सेवन से भी लिवर को साफ और स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करती है और शरीर की वसा को पचाने की क्षमता को भी बेहतर बनाने का काम करती है. लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हल्दी का सेवन रोज़ाना करना चाहिए.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article26 जून का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article कंप्‍यूटर पर काम करते-करते थक गई हैं आंखें तो करें ये काम, तुरंत मिलेगा आराम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.