Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी
    क्राइम

    झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyOctober 9, 2026Updated:October 9, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हिमांशु शेखर चौधरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व राजनीतिक सलाहकार, पूर्व प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त और झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष रह चुके हिमांशु शेखर चौधरी के घर में भीषण चोरी हुई है.

    रांची के पुंदाग स्थित सेल सिटी में डुप्लेक्स में निवास करने वाले हिमांशु शेखर चौधरी के घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात सहित कई बहुमूल्य समान चोर उड़ा ले गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक चोरी के वक्त उनका आवास खाली था. वो गोड्डा स्थित अपने पैतृक गांव गए हुए थे.

    बता दें, हिमांशु शेखर चौधरी के आवास के सामने सेवानिवृत्त एडीजी आरके मलिक और सेवानिवृत्त डीआईजी राजीव सिंह रहते हैं. एक हाई प्रोफाइल और सुरक्षित मानी जानेवाली कॉलोनी में ऐसी घटना ने रांची सहित पूरे झारखंड की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए समय-समय पर देर रात एसएसपी राकेश रंजन अचानक जांच करने निकलते हैं. इस दौरान दिशा-निर्देश भी देते हैं, लेकिन रात्रि गश्ती करने वाले थानाध्यक्षों पर इसका कोई असर नहीं दिखता.

    हाल के दिनों में राजधानी रांची में चोरी के कई बड़े वारदात हुए हैं. इससे पहले 27 जुलाई की रात अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में कारोबारी अखिलेश पांडे के बंद घर में चोरों ने धावा बोला था. इस वारदात में चोरों ने करीब 65 लाख मूल्य के सोने एवं हीरे के आभूषण और 8 लाख कैश उड़ा लिए थे. हालांकि, रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर जेवर बरामद कर लिए थे.

    जुलाई महीने में ही पंडरा ओपी क्षेत्र के एक अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर स्थित डॉ. उमेश कुमार के फ्लैट में चोरों ने दिनदहाड़े करीब 50 से 60 लाख के जेवर और 6-7 लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था.

    Also Read : भारत के उद्योगपतियों को दिन-रात गाली देने वाले राहुल गांधी अचानक एक विदेशी कारोबारी के आगे नतमस्तक क्यों हो गए? : बाबूलाल मरांडी

    Himanshu Chaudhary jharkhand crime news Jharkhand news ranchi crime news ranchi news Theft in Ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत के उद्योगपतियों को दिन-रात गाली देने वाले राहुल गांधी अचानक एक विदेशी कारोबारी के आगे नतमस्तक क्यों हो गए? : बाबूलाल मरांडी
    Next Article पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.