झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी
जोहार लाइव ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व राजनीतिक सलाहकार, पूर्व प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त और झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष रह चुके हिमांशु शेखर चौधरी के घर में भीषण चोरी हुई है. रांची के पुंदाग स्थित सेल सिटी में डुप्लेक्स में निवास करने वाले हिमांशु शेखर चौधरी के घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात सहित कई बहुमूल्य समान चोर उड़ा ले गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक चोरी के वक्त उनका आवास खाली था. वो गोड्डा स्थित अपने पैतृक गांव गए हुए थे. बता दें, हिमांशु शेखर चौधरी के आवास के सामने सेवानिवृत्त एडीजी आरके मलिक और सेवानिवृत्त … Read More