Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत फिर नंबर वन, न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज हरा कर हासिल की उपलब्धि
    खेल-सिनेमा

    ICC टेस्ट रैंकिंग में भारत फिर नंबर वन, न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज हरा कर हासिल की उपलब्धि

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की जीत के बाद भारतीय टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है. कानपुर में खेला गया टेस्ट कीवी टीम मुश्किल से ड्रॉ कराने में कामयाब रही थी. जबकि मुंबई टेस्ट में सोमवार को मैच के चौथे ही दिन उसे 372 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी.

    मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन टीम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन मुंबई टेस्ट में बेहद खराब रहा. टीम पहली पारी में केवल 62 रन और दूसरी पारी में 167 रन बना सकी. घरेलू मैदान पर टेस्ट मैचों के इतिहास में भारत की रनों के हिसाब से ये सबसे बड़ी जीत है.

    मुंबई टेस्ट में भारत की बड़ी जीत के बाद उसकी रेटिंग प्वाइंट 124 हो गई है. वहीं, 3 हजार 465 अंक हो गए हैं. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड टीम के 3 हजार 021 अंक और 121 रेटिंग अंक हैं. तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और चौथे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है. पांचवें स्थान पर पाकिस्तान काबिज है.

    इसके बाद छठे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका, सातवें पायदान पर श्रीलंका और आठवें पायदान पर वेस्टइंडीज है. रैंकिंग में नौवें स्थान पर बांग्लादेश और दसवें स्थान पर जिम्बाब्वे की टीम है.

    घरेलू मैदान पर लगातार 14वीं जीत

    विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम की अपने घरेलू मैदान पर यह 14वीं जीत है. न्यूजीलैंड को 540 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 167 रनों पर सिमट गई. रविचंद्रन अश्विन (34 रन देकर चार विकेट) ने हेनरी निकोल्स को ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराकर भारत में अपना 300वां टेस्ट विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी का अंत किया.

    घरेलू मैदान पर भारत की रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले का रिकार्ड 337 रन का था, जो उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2015 में दिल्ली में बनाया था. बहरहाल, न्यूजीलैंड के लिए मुंबई टेस्ट एजाज पटेल की वजह से खास रहा, जिन्होंने एक ही पारी में 10 विकेट झटके. ऐसा करने वाले वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया
    Next Article विदेशी टूर पर जा रहीं जैकलीन फर्नांडिस को ED का समन, ईडी दफ्तर में पेश होने को कहा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.