Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»विदेशी टूर पर जा रहीं जैकलीन फर्नांडिस को ED का समन, ईडी दफ्तर में पेश होने को कहा
    मनोरंजन

    विदेशी टूर पर जा रहीं जैकलीन फर्नांडिस को ED का समन, ईडी दफ्तर में पेश होने को कहा

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं. दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन को सोमवार को समन जारी किया है. ईडी ने जैकलीन को 8 दिसंबर को दिल्ली स्थित ईडी के दफ्तर में पेश होने को कहा है. गौरतलब है कि ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर और उसकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में एक बार फिर जैकलीन को समन जारी किया है.

    ईडी ने जैकलीन को बीती रात मुंबई से यूएई जाने से मुंबई एयरपोर्ट पर रोका था. इसके बाद ईडी सोमवार को एक्ट्रेस को समन जारी कर 8 दिसंबर को दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में पेश होने को कहा है.

    बता दें, सलमान खान फ्रेचाइंजी का द-बंग टूर 10 दिसंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से शुरू हो रहा है. मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को टूर से बाहर कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन की जगह अब सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ की लीड एक्ट्रेस डेजी शाह को चुना गया है.

    एजेंसी ने बीते शनिवार इस मामले में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया और इसमें चंद्रशेखर, उसकी पत्नी और छह अन्य को नामजद किया.आरोप पत्र में दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को कई महंगे उपहार दिए थे. चंद्रशेखर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे कुछ रसूखदार लोगों से भी धोखाधड़ी करने के आरोप हैं.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleICC टेस्ट रैंकिंग में भारत फिर नंबर वन, न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज हरा कर हासिल की उपलब्धि
    Next Article जमुई में लड़की का हाथ टच करना पड़ा महंगा, बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची और पीटा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.