Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»समस्‍तीपुर में भीड़ ने शख्‍स को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत
    बिहार

    समस्‍तीपुर में भीड़ ने शख्‍स को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    समस्‍तीपुर. बिहार में सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद हिंसक भीड़ को नियंत्रित करना पुलिस के लिए संभव नहीं हो पा रहा है. प्रदेश के समस्‍तीपुर जिले में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है. ग्रामीणों ने एक अधेड़ को चोर समझकर उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया. इसके बाद उग्र भीड़ ने शख्‍स की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. पीड़ित को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि मृतक एक समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे. वह रास्‍ता भटक कर दूसरे गांव में आ गए थे, जहां लोगों ने उन्‍हें चोर समझ लिया.

    जानकारी के अनुसार, मॉब लिंचिंग की यह घटना समस्तीपुर के रोसरा अनुमंडल क्षेत्र की है. यहां उग्र भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला है. मामला विभूतिपुर थाना इलाके का है. चोरी के आरोप में एक शख्स को पेड़ से बांध दिया गया. इसे बाद बेरहमी से पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पुरवारी पुरुषोत्तमपुर गांव में करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया. मृतक की पहचान बेगुसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव निवासी महेन्द्र पासवान के रूप में की गई है.

    बताया जाता है कि मृतक बाइक से अपने घर से कुछ दोस्तों से मिलने के लिए विभूतिपुर के पतैलिया गांवव मे आया था. वहां से अपने मित्रों के साथ छट्ठी में शामिल होने के लिए सीमावर्ती सोहिलवारा गया था. वहां उन्‍होंने अपने दोस्‍तों के साथ खूब जश्न मनाया और उन्‍हें छोड़कर वहां से अपने घर को चल पड़े. रात काफी हो जाने के कारण महेंद्र पासवान रास्ता भटक कर पुरवारी पुरुषोत्तमपुर गांव पहुंच गए थे. उन्‍हें नशे की हालत में देख ग्रामीणों ने चोर समझ कर उनकी लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर डाली. बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article17 दिसंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article समस्तीपुर के सब-रजिस्ट्रार के 3 ठिकानों पर छापेमारी, संपत्ति खंगालने में जुटी निगरानी की टीम

    Related Posts

    क्राइम

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.