Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में माँ ने भूख की खातिर 50 हजार में बेचा बच्चा, अब मामला आया सामने तो…
    झारखंड

    पलामू में माँ ने भूख की खातिर 50 हजार में बेचा बच्चा, अब मामला आया सामने तो…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2025Updated:September 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मां
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोटवा गांव में गरीबी ने एक मां से उसकी ममता छीन ली। पिंकी देवी ने मजबूरी में अपने एक माह के नवजात बेटे को 50 हजार रुपये में बेच दिया। यह घटना गरीबी की दुखद तस्वीर पेश करती है।

    परिवार की बदहाली

    पिंकी देवी ने बताया कि उनके स्तन में गांठ है, लेकिन इलाज के लिए पैसे नहीं थे। परिवार के पास खाने तक का इंतजाम नहीं था। मजबूरी में उन्होंने दलाल के जरिए अपने नवजात को निःसंतान दंपती को सौंप दिया। उनके पति रामचंद्र राम मजदूरी करते हैं। उन्हें घटना की जानकारी तब हुई, जब बच्चे ने बताया कि मां ने छोटे भाई को बेच दिया।

    पिंकी की शादी 20 साल पहले उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के गोरवा गांव के रामचंद्र राम से हुई थी। पारिवारिक कलह के कारण वह मायके में रहती हैं। परिवार पहले झोपड़ी में रहता था, जो बारिश में ढह गई। अब वे गांव के देवी मंडप के शेड में रह रहे हैं। दंपति के पांच बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी 10 साल की है और सबसे छोटा एक माह का बेटा था, जिसे बेच दिया गया।

    सरकारी योजनाओं से वंचित

    परिवार के पास राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड या जॉब कार्ड जैसे कोई दस्तावेज नहीं हैं। इस वजह से वे किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे। पिंकी का कहना है कि इलाज और भोजन के लिए उनके पास कोई सहारा नहीं था।

    प्रशासन का हस्तक्षेप

    घटना की जानकारी मिलने पर चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (सीडब्ल्यूसी) की टीम लोटवा गांव पहुंची। बीडीओ सुकेशनी केरकेट्टा ने बताया कि परिवार को तुरंत 20 किलो चावल दिया गया है। साथ ही आधार कार्ड बनवाकर आवास योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

    मुख्यमंत्री का निर्देश

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने पलामू के उपायुक्त को पीड़ित परिवार की तत्काल मदद करने और नवजात को माता-पिता को लौटाने के निर्देश दिए हैं। सीडब्ल्यूसी ने मामले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

    Also Read : वज्रपात से RJD के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष की मौ’त, अंधविश्वास में श’व को 4 घंटे गोबर में रखा

    a mother compelled to sell her one month old newborn son for 50 thousand rupees a mother sold her one month old son for 50 thousand… Know the whole matter In Palamu in Palamu district पलामू जिले में एक मां ने मजबूरी में अपने एक माह के नवजात बेटे को 50 हजार रुपये में बेच दिया पलामू में एक मां ने एक माह के बेटे को 50 हजार में बेचा… जानें पूरा मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवज्रपात से RJD के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष की मौ’त, अंधविश्वास में श’व को 4 घंटे गोबर में रखा
    Next Article झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, तीन दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन!

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन!

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.