Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वज्रपात से RJD के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष की मौ’त, अंधविश्वास में श’व को 4 घंटे गोबर में रखा
    झारखंड

    वज्रपात से RJD के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष की मौ’त, अंधविश्वास में श’व को 4 घंटे गोबर में रखा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वज्रपात
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ यादव की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच, अंधविश्वास के चलते परिजनों ने उनके शव को 4 घंटे से ज्यादा समय तक गोबर में दबाए रखा, यह सोचकर कि वह जीवित हो जाएंगे। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शव को गोबर से निकाला गया। रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा जाएगा।

    क्या हुआ था?

    रामनाथ यादव महुआडांड़ के रामपुर गांव के रहने वाले थे और एक अच्छे पशुपालक के रूप में जाने जाते थे। शनिवार को वह अपनी पत्नी शोभा देवी और एक चरवाहे के साथ मवेशी चराने गए थे। अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी वज्रपात हुआ, जिसमें रामनाथ, उनकी पत्नी और चरवाहा चपेट में आ गए।

    स्थानीय लोगों ने तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया, जबकि शोभा देवी और चरवाहे का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत अब स्थिर है।

    अंधविश्वास में डूबे परिजन

    रामनाथ की मौत के बाद किसी ने परिजनों को बताया कि गोबर में शव रखने से व्यक्ति जीवित हो सकता है। इसके बाद परिजनों ने उनके शव को अस्पताल से निकालकर पास के एक स्थान पर ले जाकर गोबर में दबा दिया। परिजनों का कहना था कि रामनाथ की सांस अभी थोड़ी चल रही है और गोबर से वह जीवित हो जाएंगे।

    जब पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, तो टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने की कोशिश की। लेकिन परिजन शव को गोबर से निकालने को तैयार नहीं थे। करीब 4 घंटे बाद परिजन मान गए और शव को पुलिस को सौंप दिया।

    पुलिस का बयान

    महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रामनाथ यादव के शव को गोबर से निकालकर कब्जे में ले लिया गया है। रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा जाएगा। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : बिहार के इस जिले में तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा सौर-बैटरी बिजली घर, CM करेंगे उद्घाटन

    body was kept in cow dung for 4 hours due to superstition due to superstition Former RJD block president died due to lightning Former RJD block president dies due to lightning in Latehar the body of former RJD block president was kept in cow dung for 4 hours अंधविश्वास में RJD के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष की लाश को 4 घंटे गोबर में रखा अंधविश्वास में शव को 4 घंटे गोबर में रखा लातेहार में वज्रपात से RJD के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष की मौत वज्रपात से RJD के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के इस जिले में तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा सौर-बैटरी बिजली घर, CM करेंगे उद्घाटन
    Next Article पलामू में माँ ने भूख की खातिर 50 हजार में बेचा बच्चा, अब मामला आया सामने तो…

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.