Gumla : बिशुनपुर थाना के नेतरहाट रोड के पास बीती रात एक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बिशुनपुर बाजार के टाड़ निवासी रोशन तिर्की का पैर कट गया। बाइक पर पीछे बैठे सियार टोली निवासी चोटे उरांव भी गंभीर रूप से घायल हुए।
हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक चालक बिना रुके मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद रोशन तिर्की को गंभीर हालत में गुमला सदर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी और लोगों के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है।
Also Read : पैरों में दिख सकते हैं डायबिटीज के शुरुआती संकेत, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Also Read : हजारीबाग में जंगली हाथियों का कहर, तीन दिनों में दो लोगों की ले ली जान
Also Read : 15 से 20 जनवरी के बीच “मंईयां” को डबल सम्मान… जानें
Also Read : लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव समेत 40 आरोपियों पर आरोप तय
Also Read : अभी नहीं किया निबंधन तो छूट सकता है सरकारी लाभ, फार्मर आईडी का अंतिम मौका कल

