Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»अभी नहीं किया निबंधन तो छूट सकता है सरकारी लाभ, फार्मर आईडी का अंतिम मौका कल
    बिहार

    अभी नहीं किया निबंधन तो छूट सकता है सरकारी लाभ, फार्मर आईडी का अंतिम मौका कल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2026Updated:January 9, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फार्मर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के किसानों से अपील की है कि वे फार्मर आईडी निबंधन की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करें। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि 10 जनवरी कर दी गई है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अब निबंधन के लिए केवल दो दिन शेष हैं। 09 और 10 जनवरी को राज्य की सभी पंचायतों में पंचायत भवनों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें किसानों का फार्मर आईडी निबंधन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को फार्मर आईडी से जोड़ना और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध कराना है।

    फायदे :

    • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
    • बीज अनुदान, फसल सहायता, कृषि यंत्र अनुदान, सिंचाई सुविधा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
    • निबंधन के दौरान किसानों की जमाबंदी का शुद्धिकरण भी किया जाएगा, जिससे भूमि रिकॉर्ड में त्रुटियों को दूर करने में मदद मिलेगी और भविष्य में भूमि विवाद कम होंगे।

    किसानों से अपील की गई है कि वे आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर और लगान रसीद अपने साथ अवश्य लाएं। निबंधन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है और किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि किसी किसान को कोई समस्या आती है तो मौके पर मौजूद कर्मियों से सहायता ली जा सकती है। राज्य के सभी 38 जिलों में फार्मर आईडी निबंधन मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। अभियान की निगरानी के लिए विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं और 15 वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिलों में नियुक्त किया गया है।

    प्रधान सचिव सी.के. अनिल ने कहा कि फार्मर आईडी किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि अंतिम तिथि तक प्रतीक्षा न करें और अपने पंचायत भवन में आयोजित शिविर में जाकर फार्मर आईडी निबंधन अवश्य कराएं।

    Also Read : 9 साल बाद जेटेट की राह साफ, कैबिनेट मंजूरी के बाद होगी परीक्षा

    Bihar government appeals to farmers to complete Farmer ID registration on time Farmer ID card The Bihar government has extended the last date for farmer ID registration until tomorrow; apply soon! फार्मर आईडी कार्ड बिहार सरकार ने किसानों से फार्मर आईडी निबंधन समय पर पूरा करने की अपील की बिहार सरकार ने फार्मर आईडी निबंधन की अंतिम तिथि कल तक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article9 साल बाद जेटेट की राह साफ, कैबिनेट मंजूरी के बाद होगी परीक्षा
    Next Article BBMKU में PG फेज-II एडमिशन शुरु, 17 जनवरी तक मौका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.