Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»पैरों में दिख सकते हैं डायबिटीज के शुरुआती संकेत, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
    स्वास्थ्य

    पैरों में दिख सकते हैं डायबिटीज के शुरुआती संकेत, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डायबिटीज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो धीरे-धीरे शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके शुरुआती लक्षण अक्सर पैरों में दिखाई देते हैं। पैरों तक खून पहुंचने में समय लगता है, इसलिए डायबिटीज का असर सबसे पहले नसों और रक्त नलिकाओं पर पड़ता है। अक्सर लोग पैरों में होने वाले छोटे बदलावों को मामूली समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यही लक्षण आगे चलकर गंभीर समस्या बन सकते हैं। समय रहते इन संकेतों को पहचानना और इलाज कराना बेहद जरूरी है।

    • पैरों में सुन्नपन या झुनझुनी : डायबिटीज के कारण नसों को नुकसान पहुंचता है, जिसे न्यूरोपैथी कहा जाता है। इसकी वजह से पैरों में सुन्नपन, झुनझुनी या चुभन महसूस हो सकती है। शुरुआत में यह हल्का होता है, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
    • जलन या चुभन की शिकायत : पैरों में लगातार जलन या चुभन को कई लोग थकान समझ लेते हैं। हालांकि, यह डायबिटीज का शुरुआती संकेत हो सकता है। यह समस्या खासतौर पर रात के समय ज्यादा महसूस होती है।
    • घाव या कट का देर से भरना : डायबिटीज में शरीर की घाव भरने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में छोटे घाव या कट भी लंबे समय तक ठीक नहीं होते और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
    • सूखापन और दरारें : डायबिटीज के मरीजों में पैरों की त्वचा सूखी हो जाती है, जिससे दरारें पड़ने लगती हैं। फटी हुई त्वचा में संक्रमण होने की संभावना अधिक रहती है।
    • त्वचा के रंग में बदलाव : पैरों की त्वचा का फीका या लाल होना, नाखूनों का पीला या मोटा हो जाना भी डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। यह खराब ब्लड सर्कुलेशन और फंगल इंफेक्शन के कारण होता है।
    • बार-बार इंफेक्शन होना : कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से डायबिटीज के मरीजों में पैरों में बार-बार फंगल या अन्य संक्रमण हो सकते हैं। नाखून और उंगलियों के बीच होने वाला इंफेक्शन भी खतरे का संकेत है।
    • कमजोरी और चलने में परेशानी : पैरों में कमजोरी महसूस होना या चलने में दिक्कत होना नसों और मांसपेशियों के प्रभावित होने का संकेत हो सकता है। इससे संतुलन बिगड़ने की समस्या भी हो सकती है।

    डॉक्टरों का कहना है कि इन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। समय पर इलाज न मिलने पर पैरों में गंभीर इंफेक्शन, अल्सर और यहां तक कि अंग कटने की स्थिति भी बन सकती है। इसलिए अगर पैरों में ऐसे कोई भी असामान्य लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और ब्लड शुगर की जांच कराएं।

    Also Read : हजारीबाग में जंगली हाथियों का कहर, तीन दिनों में दो लोगों की ले ली जान

    Early signs of diabetes can appear in the feet; do not ignore these symptoms. इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज पैरों में दिख सकते हैं डायबिटीज के शुरुआती संकेत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में जंगली हाथियों का कहर, तीन दिनों में दो लोगों की ले ली जान
    Next Article गुमला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.