Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ानों पर संकट, RCS योजना की वैधता खतरे में
    झारखंड

    जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ानों पर संकट, RCS योजना की वैधता खतरे में

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए संचालित IndiaOne Air की उड़ानें बंद होने के कगार पर हैं। एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक ईमेल में बताया है कि केंद्र सरकार की RCS (Regional Connectivity Scheme – उड़ान योजना) की वैधता समाप्त होने जा रही है। यदि योजना का विस्तार नहीं किया गया, तो 31 जनवरी से जमशेदपुर-कोलकाता और 28 फरवरी से जमशेदपुर-भुवनेश्वर की उड़ानें बंद हो जाएंगी।

    कंपनी ने कहा

    RCS योजना खत्म होने के साथ ही टाटा स्टील द्वारा सोनारी एयरपोर्ट पर दी जा रही आर्थिक और परिचालन रियायतें भी समाप्त हो जाएंगी। इसके बिना इन रूट्स पर उड़ानें चलाना आर्थिक रूप से संभव नहीं होगा।

    सोनारी एयरपोर्ट पर रियायतों का असर

    टाटा स्टील की ओर से रनवे उपयोग, ग्राउंड सपोर्ट और अन्य सुविधाओं में दी जाने वाली रियायतें इन उड़ानों की निरंतरता का आधार रही हैं। बिना RCS सब्सिडी और टाटा स्टील की रियायत के छोटे शहरों से हवाई सेवा संचालित करना एयरलाइन के लिए घाटे का सौदा बन जाएगा। विशेष रूप से, जमशेदपुर की हवाई सेवाओं का बंद होना सिर्फ यात्रा का संकट नहीं, बल्कि शहर की कनेक्टिविटी, निवेश और आपात सेवाओं से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

    राजनीतिक पहल

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन से मुलाकात कर आग्रह किया कि जमशेदपुर की जनता के हित में रियायतें जारी रहें और उड़ानें बंद न हों। उन्होंने सुझाव दिया कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट तक स्थायी समाधान नहीं निकलने तक सोनारी एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार किया जाए और ATR श्रेणी के विमान उतरने की सुविधा दोबारा बहाल की जाए।

    टाटा स्टील का आश्वासन

    टीवी नरेंद्रन ने कहा कि यदि केंद्र सरकार RCS स्कीम को जमशेदपुर के लिए विस्तार देती है, तो कंपनी लैंडिंग चार्ज, पार्किंग चार्ज और टर्मिनल मैनेजमेंट के खर्चे पहले की तरह जारी रखेगी, ताकि उड़ान सेवा जारी रहे। वर्तमान में सोनारी एयरपोर्ट के रनवे को बढ़ाने के लिए तकनीकी प्रस्ताव बनवाने की प्रक्रिया चल रही है। कुणाल षडंगी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी आग्रह करेंगे कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से समय रहते RCS स्कीम का विस्तार करवाया जाए, ताकि शहर के लोगों के लिए यह हवाई सेवा बंद न हो।

    Also Read : गुमला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

    and the validity of the RCS scheme is at risk. Flights from Jamshedpur to Kolkata and Bhubaneswar are in jeopardy RCS योजना की वैधता खतरे में जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ानों पर संकट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
    Next Article सीएम योगी ने किया ‘सनातन का महाकुंभ’ का विमोचन, बोले- युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    October 9, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड HC जेपीएससी परीक्षा रद्द मामला : याचिकाकर्ता के वकील बोले -परीक्षाएं रद्द करने का कोई आधार नहीं

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘बहुत अच्छा एरिया पकड़े हो’, संजू सैमसन ने प्रैक्टिस के बाद झारखंड रणजी टीम के किस खिलाड़ी को ऐसा कहा, ट्रक ड्राइवर के इस बेटे की कहानी दिलचस्प है

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    Latest Posts

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026

    झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    October 9, 2026

    भारत के उद्योगपतियों को दिन-रात गाली देने वाले राहुल गांधी अचानक एक विदेशी कारोबारी के आगे नतमस्तक क्यों हो गए? : बाबूलाल मरांडी

    October 9, 2026

    झारखंड HC जेपीएससी परीक्षा रद्द मामला : याचिकाकर्ता के वकील बोले -परीक्षाएं रद्द करने का कोई आधार नहीं

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.