New Delhi : संसद में प्रश्नकाल के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीमा क्षेत्र से जुड़ा अहम विधेयक पेश किया। विपक्षी दलों ने इसे लेकर संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए विरोध जताया। इसी दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में ‘विकसित भारत – जी राम जी’ विधेयक पेश किया। कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने इस बिल का पुरजोर विरोध किया। विपक्षी दलों के भारी हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने इस बदलाव को किसानों और मजदूरों के हित में बताया।
लोकसभा में मनरेगा (राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) का नाम बदलने को लेकर भी हंगामा हुआ। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी। वहीं दूसरी ओर राज्यसभा में आज भी चुनाव सुधारों पर चर्चा जारी रही।
सरकार का कहना है कि ये विधेयक देश के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देंगे, जबकि विपक्ष इसका असर जनता पर नकारात्मक होने का आरोप लगा रहा है।
Also Read : बिहार सरकार ने ‘सात निश्चय-3’ को दी मंजूरी, अगले पांच वर्षों में राज्य के विकास के लिए बड़े लक्ष्य
Also Read : निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी के दो लॉकर फ्रीज
Also Read : निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी के दो लॉकर फ्रीज


