Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»ICMAI CMA जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
    ट्रेंडिंग

    ICMAI CMA जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ICMAI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने जून 2025 में आयोजित की गई CMA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद से ही बड़ी संख्या में उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने मार्क्स चेक कर रहे हैं।

    जारी आंकड़ों के अनुसार, इंटरमीडिएट परीक्षा के ग्रुप 1 में कुल 26,974 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,864 उम्मीदवार पास हुए। इस ग्रुप में पास होने का प्रतिशत 10.62 रहा। वहीं ग्रुप 2 में 15,333 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 4,664 छात्र सफल रहे। इस ग्रुप में पास प्रतिशत 30.42 रहा। दोनों ग्रुपों में सम्मिलित 9,998 छात्रों में से 864 उम्मीदवार किसी एक ग्रुप में जबकि 1,375 दोनों ग्रुपों में सफल हुए हैं।

    फाइनल कोर्स की बात करें तो ग्रुप 3 में 10,503 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 1,701 परीक्षार्थी सफल हुए। इस ग्रुप में पास होने का प्रतिशत 16.20 रहा। वहीं ग्रुप 4 में 4,458 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 1,108 पास हुए। यहां पास प्रतिशत 24.85 रहा। दोनों ग्रुपों में परीक्षा देने वाले 3,493 उम्मीदवारों में से 478 किसी एक ग्रुप में जबकि 651 छात्र दोनों ग्रुपों में सफल घोषित किए गए हैं।

    संस्थान ने जानकारी दी है कि इस बार कुल 5,491 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट कोर्स और 2,167 परीक्षार्थियों ने फाइनल कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। ICMAI ने जून सत्र की परीक्षाएं 11 जून से 17 जून 2025 तक आयोजित की थीं।

    ऐसे चेक करें रिजल्ट

    • आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
    • होमपेज पर “CMA June 2025 Final/Inter Result” लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर लॉगिन करें।
    • स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

     

     

    CMA 2025 CMA Course Completion CMA Exam Result CMA Final Pass Percentage CMA Final Result CMA India CMA Inter Pass Percentage CMA Inter Result CMA June 2025 CMA June 2025 Result CMA June Exam CMA Pass Percentage CMA Result 2025 Cost Accountants Exam ICMAI ICMAI Result icmai.in
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधालभूमगढ़ मंदिर में चोरी की गुत्थी सुलझी, दो गिरफ्तार, एक फरार
    Next Article रिम्स डायरेक्टर डॉ राजकुमार को मिली धमकी, मामला दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.