Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»फोन पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने ले ली अपनी जान…
    क्राइम

    फोन पर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने ले ली अपनी जान…

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2025Updated:May 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला ने अपने पति द्वारा फोन पर तीन तलाक दिए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला को लंबे समय से दहेज को लेकर उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक पुलिस उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

    पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम सानिया था और उसने सोमवार शाम को पति सलाउद्दीन की कॉल के बाद आत्मघाती कदम उठाया। सलाउद्दीन, जो वर्तमान में महाराष्ट्र में रह रहा है, ने फोन पर न केवल सानिया को तलाक दिया, बल्कि कथित तौर पर अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।

    इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, सानिया 26 अप्रैल को अपने मायके गोरखपुर वापस आई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि सानिया की मां,आसिया ने चौरी चौरा थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन वहां तैनात उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। जांच में यह सामने आया कि सानिया थाने पहुंची थी, मगर उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इस लापरवाही के कारण एसएसपी ने संबंधित अधिकारी को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

    सानिया के पति सलाउद्दीन, सास सायरा, ननदें आसिया, खुशबू, रोजी और दो रिश्तेदार—जिया-उल-औद्दीन व बलाउद्दीन—सहित कुल आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

    शिकायत के अनुसार, सानिया की शादी 7 अगस्त 2023 को सलाउद्दीन से हुई थी। विवाह के समय दहेज की मांगों को पूरा किया गया था, लेकिन इसके बावजूद उसे बार-बार प्रताड़ित किया गया। कुछ समय के लिए सलाउद्दीन ने उसे अलग रखने की व्यवस्था की, मगर बाद में उसे छोड़ दिया गया। मायके लौटने के बाद सानिया अपनी छोटी बहन के मोबाइल से पति से बात करती थी। मानसिक रूप से परेशान सानिया ने जब फोन पर तलाक सुना, तो वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और जान दे दी। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजाति जनगणना फैसले का आजसू ने किया स्वागत, कहा – ऐतिहासिक कदम
    Next Article ‘Modi bro… Meri Ammi ko shikaayat lagao gay?’, इंस्टाग्राम बैन पर पाक एक्टर का कमेंट वायरल

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.