Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»लखीसराय में ट्रक और ऑटो के भीषण टक्कर, 9 की मौत, आधा दर्जन लोग घायल
    क्राइम

    लखीसराय में ट्रक और ऑटो के भीषण टक्कर, 9 की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखीसराय : रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव में ट्रक और ऑटो के भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना आज रात डेढ़ से दो बजे के बीच हुई है.

    बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए. यह एक्सीडेंट लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिहरौरा गांव के पास हुआ है.

    यहां 15 लोग एक ऑटो में सवार होकर जा रहे थे, उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से चीख-पुकार मच गई, 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं अन्य घायल हैं. मृतकों में 8 लोग मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. ये सभी लोग कैटरिंग का काम करते थे, जो काम करके सिकंदरा से लखीसराय आ रहे थे.

    मृतकों में ऑटो चालक मनोज कुमार, दीवाना कुमार, छोटू कुमार, रामू कुमार, अमित कुमार सहित 9 लोग शामिल हैं. ऑटो चालक मनोज जिले के महिसोना गांव का था. 5 घायलों को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है. आसपास के लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी.

    घटना की सूचना पर आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

    इसे भी पढ़ें: राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में आज बदलाव, इन रूट में सामान्य वाहनों की एंट्री पर रोक

    9 killed 9 की मौत City News collision Current News Daily News half a dozen people injured Johar Live Lakhisarai Latest news Local News Main News News Headline Today's News Truck and Auto आज की खबर आधा दर्जन लोग घायल करंट न्यूज जोहार लाइव टक्कर ट्रक और ऑटो डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लखीसराय लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची की ट्रैफिक व्यवस्था में आज बदलाव, इन रूट में सामान्य वाहनों की एंट्री पर रोक
    Next Article श्री श्याम मन्दिर में मनाया गया माघ शुक्ल पक्ष की जया एकादशी का उत्सव

    Related Posts

    क्राइम

    चतराः लेवी लेने पहुंचने वाले थे कोइला माइंस, पुलिस ने धर दबोचा

    July 14, 2026
    क्राइम

    जमशेदपुर हत्याकांडः घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर एसएसपी-एसपी कर रहे थे डिनर, पर नहीं उठाया फोन, क्या इसलिए हेमंत सोरेन ने आधी रात हटा दिया? 

    July 14, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026

    चतराः लेवी लेने पहुंचने वाले थे कोइला माइंस, पुलिस ने धर दबोचा

    July 14, 2026

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने खोया अनुभवी जननेता

    July 14, 2026

    निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव से मांगी माफी, लेटर में क्या-क्या लिखा

    July 14, 2026

    जमशेदपुर हत्याकांडः घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर एसएसपी-एसपी कर रहे थे डिनर, पर नहीं उठाया फोन, क्या इसलिए हेमंत सोरेन ने आधी रात हटा दिया? 

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.