Johar Live Desk : नई रिसर्च में सामने आया है कि लंबे समय तक तेल-घी या हाई फैट वाले भोजन का सेवन आपके लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है। एमआईटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि फैटी फूड सिर्फ शरीर की चर्बी नहीं बढ़ाता, बल्कि लिवर की कोशिकाओं पर गंभीर दबाव डालता है। शोध के अनुसार, लगातार हाई फैट डाइट लेने से लिवर की कोशिकाएं ‘मेटाबॉलिक स्ट्रेस’ यानी भारी तनाव में चली जाती हैं। इस स्थिति में लिवर अपनी सामान्य कार्यक्षमता खो देता है और कोशिकाएं खुद को बचाने के लिए अलग अवस्था में चली जाती हैं।
इस तरह के लगातार दबाव के कारण फैटी लिवर की समस्या बढ़ती है, जो समय के साथ लिवर कैंसर का कारण बन सकती है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि हाई फैट डाइट लिवर कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि संतुलित और कम फैट वाला आहार अपनाकर लिवर की सुरक्षा की जा सकती है।
Also Read : ‘गिलुआ’ अब ‘मेरा टीवी’ पर, झारखंड की पहली हिंदी फीचर फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू
Also Read : मार्च 2026 से बंद होगा UTS ऐप, अब सिर्फ रेलवन ऐप से होगी टिकट बुकिंग
Also Read : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित, मार्करम बने कप्तान
Also Read : झारखंड में नगर निकाय चुनाव फरवरी-मार्च में, मेयर और पार्षद के लिए एक ही बैलेट बॉक्स


