Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»‘गिलुआ’ अब ‘मेरा टीवी’ पर, झारखंड की पहली हिंदी फीचर फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू
    झारखंड

    ‘गिलुआ’ अब ‘मेरा टीवी’ पर, झारखंड की पहली हिंदी फीचर फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    'गिलुआ'
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की पहली हिंदी फीचर फिल्म ‘गिलुआ’ अब राज्य के स्थानीय ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘मेरा टीवी’ पर उपलब्ध हो गई है। यह फिल्म ज्योति सिन्हा द्वारा प्रस्तुत और राजीव सिन्हा के निर्देशन में बनी है। ‘गिलुआ’ अब ‘मेरा टीवी’ पर रिलीज होने वाली पहली हिंदी फीचर फिल्म बन गई है, जो झारखंड के दर्शकों के लिए खास तोहफा है।

    फिल्म ‘गिलुआ’ की सादगी और भावनात्मक गहराई ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। यह फिल्म पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी) के ‘फिल्म बाजार’ खंड में शामिल किया गया था। इसके अलावा, फिल्म को चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और नोएडा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘स्पेशल मेंशन अवॉर्ड’ से नवाजा गया।

    इसके साथ ही, पांचवें निर्मल पांडेय स्मृति फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को बेस्ट म्यूजिक का अवॉर्ड भी मिल चुका है। इन तमाम उपलब्धियों ने ‘गिलुआ’ को एक महत्वपूर्ण फिल्म बना दिया है, जो अब झारखंड के दर्शकों के लिए ‘मेरा टीवी’ प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

    Also Read : झारखंड में नगर निकाय चुनाव फरवरी-मार्च में, मेयर और पार्षद के लिए एक ही बैलेट बॉक्स

    'Gilua' is now on 'My TV' the first Hindi feature film from Jharkhand has started streaming.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमार्च 2026 से बंद होगा UTS ऐप, अब सिर्फ रेलवन ऐप से होगी टिकट बुकिंग
    Next Article हाई फैट डाइट से लिवर को खतरा, कैंसर के भी आसार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.