Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Feb, 2026 ♦ 3:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्वस्थ भारत से ही बनेगा समृद्ध भारत: रघुवर दास
    झारखंड

    स्वस्थ भारत से ही बनेगा समृद्ध भारत: रघुवर दास

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने सोमवार को कहा कि स्वस्थ भारत से ही समृद्ध भारत का निर्माण होगा।

    श्री दास ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्र की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पिछले एक वर्ष में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कोरोना महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए बीस लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज को आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताया। प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था, रोजगार, कृषि एवं उद्योगों के लिए बीस लाख करोड़ रुपये से अधिक के विशेष पैकेज की घोषणा करके आत्मनिर्भर भारत नींव रख दी है।

    भाजपा नेता ने कहा कि यह पैकेज देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 10 प्रतिशत है। आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत देश की 80 करोड़ जनता को मोदी सरकार ने फूड सिक्योरिटी योजना से पांच माह का मुफ्त राशन उपलब्ध कराया है। वहीं, महिला जनधन खाताधारकों को खाते में पांच सौ रुपये के हिसाब से प्रत्येक को पंद्रह सौ रुपये, किसानों के खाते में दो हजार की राशि, सम्मान निधि अग्रिम किस्त के रूप में ट्रांसफर की जा चुकी है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को सुचारू करने के लिए प्रधानमंत्री ने स्वदेशी और स्वावलंबन का नारा देते हुए देश की आत्मा को जगाया है। साथ ही लोकल के लिए वोकल कह कर स्थानीय उपक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। किसानों और श्रमिकों के सामाजिक उत्थान के लिए योजनाओं को सर्वाधिक महत्व दिया जा रहा है।

    भाजपा नेता ने राज्य की हेंमत सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में प्रदेश के विकास को लेकर इच्छाशक्ति की कमी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री समेत विधायक बेबस और लाचार दिख रहे हैं। प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों के अपने प्रदेश वापसी में भी सरकार ने संवेदनहीनता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि विशेष आर्थिक पैकेज का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए हेमंत सरकार को पहल करने की आवश्यकता है।

    Jharkhand news Latest news Online news Raghubar das
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 8 जून को मिले 82 कोरोना पॉजिटिव मरीज, आंकड़ा बढ़कर हुआ 1225
    Next Article सीवान में एक साल की बच्ची समेत बिहार में 105 पॉजिटिव, कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5175

    Related Posts

    गुमला

    गुमला में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ : पुलवामा के वीरों को श्रद्धांजलि, झारखंड की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

    February 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड निकाय चुनाव : बूथ पर हुई कोई भी गड़बड़ी, तो जा सकती है नौकरी

    February 15, 2026
    झारखंड

    नया परिसर, पुरानी विरासत : झारखंड हाई कोर्ट का “लीगल टाइम मशीन”

    February 15, 2026
    Latest Posts

    गुमला में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ : पुलवामा के वीरों को श्रद्धांजलि, झारखंड की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

    February 15, 2026

    झारखंड निकाय चुनाव : बूथ पर हुई कोई भी गड़बड़ी, तो जा सकती है नौकरी

    February 15, 2026

    मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड पर हादसा, बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

    February 15, 2026

    नया परिसर, पुरानी विरासत : झारखंड हाई कोर्ट का “लीगल टाइम मशीन”

    February 15, 2026

    जहानाबाद में तेज रफ्तार कार ने परिवार को कुचला, दो की मौत, चार घायल

    February 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.