Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»छोटे भाई को मा’र कर बीच चौक पर फेंक दी ला’श, फिर…
    बिहार

    छोटे भाई को मा’र कर बीच चौक पर फेंक दी ला’श, फिर…

    Team JoharBy Team JoharJune 1, 2025Updated:June 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भाई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Purnia :खजांची थाना क्षेत्र के जेल चौक इलाके में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शव को जनता चौक के पास फेंक दिया। मृतक की पहचान मनोज शर्मा (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH भेज दिया और आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया।

    मृतक के पिता पूरण शर्मा ने बताया कि मनोज और आरोपी भाई प्रकाश को शराब पीने की लत थी। दोनों के बीच अक्सर नशे में मारपीट होती थी। दो साल पहले मनोज की शादी हुई थी और उसका डेढ़ साल का बच्चा है। एक महीने पहले मनोज शराब पीने के मामले में जेल गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई। 28 मई को दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें मनोज ने प्रकाश को पीटा और थाने में शिकायत की धमकी दी थी।

    शनिवार सुबह 9 बजे मनोज चाय पीकर घर से निकला। रात 8 बजे पिता को स्थानीय लोगों से बेटे की मौत की खबर मिली। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मनोज के नाक-मुंह से खून बह रहा था और शरीर पर जख्म के निशान थे। पिता का आरोप है कि प्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज की पीट-पीटकर हत्या की।

    के.हाट थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि जनता चौक के पास अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने के बाद मनोज शर्मा के रूप में हुई। खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

    Also Read : पूर्णिया में बड़े भाई ने छोटे भाई की ह’त्या कर , श’व जेल चौक के पास फेंका

     

     

    GMCH आपसी विवाद आरोपी खजांची थाना छोटा भाई जनता चौक जेल जेल चौक झगड़ा पत्नी पूरण शर्मा पोस्टमॉर्टम बच्चा बड़ा भाई मनोज शर्मा मायके मारपीट शराब की लत शव शादी शिकायत हत्या हिरासत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के इस इलाके में आदिवासी युवती से गैं’गरे’प
    Next Article सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई 8 जून को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.