Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया दो दिवसीय जितिया मेले का उद्घाटन
    झारखंड

    हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया दो दिवसीय जितिया मेले का उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2024Updated:September 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हागरीबग: गुरूवार को कटकमदाग प्रखंड के ग्राम पंचायत बेस अवस्थित जितिया मेला मंडप मैदान में जितिया मेला समिति, बेस द्वारा दो दिवसीय जितिया मेले का विधिवत् उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर किया. यहां पहुंचने पर सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से पारंपरिक नृत्य-संगीत के साथ फूल-माला पहनाकर और माथे में मुकुट पहनाकर किया गया. यहां बड़ी संख्या में उपस्थित माता-बहनों और भाइयों के साथ सांसद मनीष जायसवाल ने पूजन स्थल पहुंचकर माथा टेका और उनके संग ढोल, मांदर और नगाड़े की थाप पर यहां अखाड़ा में सजे मंच में हो रहे पारंपारिक झूमर नृत्य को देख खुद मांदर पर थाप लगाकर और अखाड़ा नृत्य करके मेले के आयोजन समिति का हौसलावर्द्धन किया. यह मेला पूर्व में एक दिवसीय होता था लेकिन पिछले साल से ही सांसद मनीष जायसवाल के अपील पर आयोजन समिति ने विस्तार करते हुए दो दिवसीय आयोजन किया है. वर्तमान साल पहली बार सांसद मनीष जायसवाल के पहल से ही यहां मेले में झूला लगा है.

    मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की मैंने पूर्व में अपने किए गए घोषणा के अनुरूप मेला स्थल के विकास के लिए विधायक निधि की राशि उपलब्ध कराई है. इस पूजन स्थल तक आने वाले सड़क का निर्माण कराकर सुदृढ़ कराया है. भविष्य में मेले को व्यापक और सुव्यवस्थित किया जायेगा और यहां अगर वन विभाग से आदेश मिली तो एक सांस्कृतिक भवन का भी निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा की जितिया माताओं को अपने पुत्रों के प्रति प्रेम व समर्पण दर्शाने का अवसर देता है और जितिया के अवसर पर यहां वर्षों से इस मेला का आयोजन होता है. मेले के आयोजन में मेला समिति के अध्यक्ष जगरनाथ साव, सचिव नागेश्वर भोगता, कोषाध्यक्ष मनोज राम, संरक्षक बेस मुखिया दीपक यादव, पूर्व पंसस तिलेश्वर गंझू, राजेंद्र यादव, सोमर साव, विनोद महतो, प्रवीण महतो, मोहन साव, विशेश्वर राम, शम्भू राणा, विजय राम, कृष्णा गोप, मुरली राम, महावीर राम सहित मनोज राम, राहुल ऋषि, सूरज रॉय, महेश गोप, सुरेंद्र राम सहित अन्य लोग मेले के सफल आयोजन में जुटे हुए हैं .

    उक्त अवसर पर विशेषरूप से कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, कमल कुमार साहू, अरुण राणा, सुरेंद्र प्रसाद,
    मुखिया प्रतिनिधि सुनिल यादव, बसंत यादव, प्रिंस कुमार, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.

     

     

    उद्घाटन कटकमदाग गुरूवार ग्राम पंचायत जितिया झूमर दो दिवसीय पारंपारिक मंडप मेला मैदान विधिवत् समिति हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में एक लाख का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
    Next Article गिरिडीह: मुर्गी दाना फैक्ट्री पर सरकारी भूमि कब्जा करने के आरोप में जांच शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.