New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश को एक बार फिर उच्च सदन का सदस्य मनोनीत किया है। उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था। कार्यकाल समाप्त होने के तुरंत बाद उन्हें फिर से राज्यसभा भेजा गया है, जिससे उनकी सक्रिय भूमिका बरकरार रहेगी।
रंजन गोगोई के बाद खाली हुई सीट भरी
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि हरिवंश को उस सीट पर मनोनीत किया गया है, जो पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुई थी। संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत राष्ट्रपति को यह अधिकार है कि वह राज्यसभा में नामित सदस्यों की रिक्ति को भर सकें।
दो कार्यकाल का अनुभव, उपसभापति भी रह चुके
हरिवंश बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा में दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। वे उच्च सदन के उपसभापति के पद पर भी रह चुके हैं और संसदीय कार्यवाही में उनकी सधी हुई भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
अनुभव को फिर मिला मौका
राजनीतिक और संसदीय अनुभव को देखते हुए उन्हें एक बार फिर मौका दिया गया है। माना जा रहा है कि संसद में उनकी मौजूदगी से कार्यवाही को सुचारू ढंग से चलाने में मदद मिलेगी।
Also Read : गुमला में जंगली हांथी ने ली युवक की जा’न, गांव में पसरा सन्नाटा

