टीम बनाकर घर पर दी दबिश
सिटी एसपी के निर्देशन में और डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अनिल रजक के घर पर औचक छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नशीली दवाएं बरामद हुईं। पूछताछ में उसने खुद कबूल किया कि वह इन दवाओं को कॉलेज के विद्यार्थियों को बेचता था।
मौके से क्या-क्या मिला
पुलिस ने आरोपी के पास से ONREX कफ सिरप की 19 बोतलें, Nitrosum टैबलेट की 75 गोलियां, एक रेडमी 10C मोबाइल फोन और एक पीला झोला बरामद किया है। इसके साथ ही एक चांदी का सिक्का भी जब्त किया गया है।
केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में लालपुर थाना में कांड संख्या 64/2026 के तहत NDPS एक्ट और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।
पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
पुलिस के अनुसार अनिल रजक का पहले कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। हालांकि अब इस पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है कि वह किन-किन लोगों तक नशीली दवाएं पहुंचाता था।
छापेमारी में ये अधिकारी रहे शामिल
इस कार्रवाई में लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह, एसआई ऋषिकांत कुमार, एसआई आशीष कुमार, एएसआई सुनील मुर्मू, एएसआई अर्चना महतो, महिला आरक्षी सिया कुमारी समेत पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।
छात्रों को बना रहा था निशाना
पुलिस का मानना है कि आरोपी खासतौर पर कॉलेज के छात्रों को निशाना बना रहा था, जो एक गंभीर मामला है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं।