Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»बाजार गए थे काम से, पीटकर किया घायल, इलाज के दौरान हो गई मौत
    क्राइम

    बाजार गए थे काम से, पीटकर किया घायल, इलाज के दौरान हो गई मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : बेरमो अनुमंडल गोमिया प्रखंड के साडम के रहने वाली नीलम कुमारी ने तेनुघाट थाने लिखित आवेदन देकर गुहार लगायी है. नीलम कुमारी ने बताया कि मेरे पति 04.04.2024 को शाम 7 बजे किसी काम से बाजार गए हुए थे. वही काफी देर हो जाने के बाद साडम बाजार और आसपास के क्षेत्रों में जांच पड़ताल करने के बाद कुछ भी पता नहीं चला. रात्रि लगभग 1 बजे तेनुघाट ओपी थाना के गस्ती दल के द्वारा फोन कर बताया गया कि सुईया डीह सड़क के निकट तेनुघाट 3 नम्बर कृष्णा मंदिर के सामने गिरा पड़ा है. हमारे परिवार के लोग पहुंचे और गस्ती दल के द्वारा मेरे पति को घायलावस्था में घर पहुंचाया गया. वहीं दूसरे दिन ईलाज के लिए रांची नागर मल मोदी सेवा सदन में भर्ती करा दिया. वहीं ईलाज के दौरान पता चला कि उनके साथ अत्यधिक मारपीट की गई है. मार पीट के दौरान गर्दन की हड्डी टूट गए है और नस ब्लॉक हो गया है. जिसके कारण पैर हाथ ने काम करना बंद कर दिया है. वहीं ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत के पहले होश आने पर उन्होंने बताया कि कृष्णा महतो चाम्पी निवासी ने अन्य साथियों के साथ मुझे बुलाकर कृष्ण मंदिर के समीप ले गया. अचानक मेरे साथ मार पीट करने लगा. मारपीट के दौरान मेरे पति को मरा समझ कर छोड़ कर भाग गए. मृतक ने अपने ब्यान में बताया कि ब्लू रंग के पल्सर मोटर साईकिल के साथ कृष्णा महतो सहित अन्य दो लोग थे. वहीं मृतक की पत्नी ने ने बताया कि मरने से पहले उन्होंने मुझे वीडियो ब्यान में सभी बातो का जिक्र किया है. वहीं मृतक की पत्नी ने तेनुघाट थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है. साथ ही शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ फांसी की मांग की है. मृतक की पत्नी के द्वारा अस्पताल में लिए गए वीडियो में साफ है कि उसे बुलाकर मारपीट की गई.

    इलाज काम घायल बाजार मारपीट मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतदाता जागरूकता को लेकर बोकारो एसपी ने चलाया अभियान, मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर
    Next Article वनग्राम राजाबासा के जंगल से भारी मात्रा में डेटोनेटर बरामद, बंकर ध्वस्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026
    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    Latest Posts

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.