Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»वनग्राम राजाबासा के जंगल से भारी मात्रा में डेटोनेटर बरामद, बंकर ध्वस्त
    क्राइम

    वनग्राम राजाबासा के जंगल से भारी मात्रा में डेटोनेटर बरामद, बंकर ध्वस्त

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डेटोनेटर बरामद किया है. वहीं नक्सलियों के बंकर को ध्वस्त कर दिया है. बता दें कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर और सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया. इस क्रम में 10.10.2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान आज 7 मई को गोईलकेरा-टोन्टो थाना के सीमावर्ती क्षेत्र वनग्राम राजाबासा के समीप जंगल से नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर-340 पीस, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर-10 पीस कुल-350 पीस बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया. साथ ही टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम रेरदाकोचा, दिरिबुरी तथा राजाबासा के समीप जंगली / पहाड़ी क्षेत्र से कुल 3 ( overline 417 ) नक्सल बंकर / डम्प से निम्नलिखित सामान बरामद की गयी है. नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

    बरामदगी

    1. नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर-340 पीस

    2. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर-10 पीस

    3. वॉकी-टॉकी सेट- 03

    4. पिस्टन रॉड (एसएलआर) के साथ रिकॉइल स्प्रिंग 01

    5. गोला-बारूद पाउच (कोबरा पैटर्न)- 01

    6. नक्सलियों की नोटबुक – 04

    7. पीएलजीए कंपनी ड्रिल बुक 01

    . मार्कस-लेनिन-मॉइज्म बुक 01 8

    9. युद्ध कला युद्ध क्राफ्ट बुक- – 25

    10. कानू चटर्जी की जीवनी- 01

    11. किंडल बुक रीडर- 01

    12. कलाई घड़ी-01

    चाईबासा डेटोनेटर बंकर ध्वस्त बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाजार गए थे काम से, पीटकर किया घायल, इलाज के दौरान हो गई मौत
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 08 May 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026
    खेल-सिनेमा

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.