Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राज्यपाल ने बीआईटी सिंदरी में इंजीनियरिंग पढ़ रहे गरीब परिवार के स्टूडेंट्स को दिया लैपटॉप
    झारखंड

    राज्यपाल ने बीआईटी सिंदरी में इंजीनियरिंग पढ़ रहे गरीब परिवार के स्टूडेंट्स को दिया लैपटॉप

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राज्यपाल रमेश बैस ने शनिवार को राजभवन के दरबार हॉल में बीआईटी सिंदरी में अभियंत्रण की पढ़ाई कर रहे निर्धन परिवार के विद्यार्थियों के बीच लैपटॉप का वितरण किया.

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि अपनी मातृभूमि के लिये अच्छा कार्य करें. उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी अपने आचरण से अपने परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें. राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि भारत देश कभी सोने की चिड़ियाँ कही जाती थी. बिहार में स्थापित नालंदा विश्वविद्यालय में कभी विदेशों से विद्यार्थी ज्ञानार्जन के लिए आते थे. लेकि आज स्थिति है कि हमारे यहां से विद्यार्थी पढ़ाई के लिये विदेश जा रहे हैं.

    राज्यपाल ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों को अपने कौशल से भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए. वो ऐसा कार्य करें कि भावी पीढ़ी उनके कार्यों का संस्मरण करें. उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ सामाजिक कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को समाज और देश सेवा के लिए प्रेरणा देते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह अल्पायु में ही फांसी पर लटक गये क्योंकि वो भारत देश को स्वतंत्र देखना चाहते थे.

    राज्यपाल ने संस्था की पहल की सराहना की
    राज्यपाल ने अंनत प्रयास संस्था को इन विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान कराने के लिए बधाई दी. इस मौके पर आरके चौधरी, सीईओ, अनंत प्रयास, डॉ. एचके बुधिया, अध्यक्ष, अंनत प्रयास, रंजना श्रीवास्तव, ट्रस्टी, अंनत प्रयास, उमेश प्रसाद साह, उपाध्यक्ष, बीआईटी सिंदरी अलमुनि एसोसिएशन, लोकेश साहू, सचिव, उपाध्यक्ष, बीआईटी सिंदरी अलमुनि एसोसिएशन सहित अनंत प्रयास, बीआईटी सिंदरी अलमुनि एसोसिएशन के अन्य लोग और लाभुक विद्यार्थी मौजूद रहे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज में जाली पासपोर्ट बनाने का आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार, बांग्लादेसियों को दस्तावेज उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आरोप
    Next Article 31 अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.