Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिहार में मक्का की खरीद करे
    बिहार

    सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिहार में मक्का की खरीद करे

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। स्वराज इंडिया ने मक्का की बिक्री को लेकर बिहार के किसानों को हो रही परेशानी पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने की मांग की है।

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने शनिवार को यहां कहा कि भुगतान का एक हिस्सा केंद्र सरकार वहन करे और बाकी कीमत बिहार सरकार दे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से मक्के की बाज़ार में मांग एकाएक गिर गयी है और बिहार में मक्के के लिए खरीददार नहीं मिल रहे। पिछले वर्ष जहाँ किसानों ने 2000 रुपए प्रति क्विंटल पर मक्का बेचा था, वहीं इस बार 1000 से 1100 रुपये पर भी खरीददार नहीं मिल रहे।

    पार्टी उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने बताया कि बिहार के 11 जिले समस्तीपुर, खगड़िया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर और नवगछिया में देश के कुल मक्का उत्पादन की 30 से 40 प्रतिशत पैदावार होती है। अगर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं करती तो बिहार के किसानों को लगभग 1300 करोड़ रुपये तक का नुकसान होने की आशंका है।

    नेताओं ने कहा है कि सरकार ने मक्के के लिए 1760 रुपये का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है, लेकिन क्रय केंद्र खुले नहीं है और लॉकडाउन के कारण बाहर के व्यापारी भी नहीं आ रहे। पोल्ट्री व्यवसाय ठप पड़ जाने के कारण जहाँ इससे जुड़े किसान परेशान हैं, वहीं पोल्ट्री फीड में इस्तमाल होने वाले अनाज, मसलन मक्का की मांग कमज़ोर पड़ गयी है।

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के दूसरे अग्रिम उत्पादन अनुमान के अनुसार देश में इस साल 280 लाख टन मक्के का उत्पादन होने की उम्मीद है। बिहार मक्के का प्रमुख उत्पादक राज्य है और कोसी क्षेत्र को तो ‘मक्का का मक्का’ कहा जाता है।

    स्वराज इंडिया ने मांग की है कि मक्का किसानों की बदहाली का्र बिहार सरकार जल्द संज्ञान ले और फसल की खरीद करवाये। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आय संरक्षण योजना (पीएम-आशा) के तहत भुगतान का एक हिस्सा केंद्र और बाकी बिहार सरकार दे। सरकार यह सुनिश्चित करे कि बिहार के किसानों को इस अप्रत्याशित परिस्थिति का खामियाजा न भुगतना पड़े।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : मुजफ्फरपुर में बागीचा से प्रेमी युगल का पेड़ से लटका शव बरामद
    Next Article लोहरदगाः कोयला के लिए जंगल में आग लगा रहे ग्रामीण , वन विभाग बेपरवाह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.