Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गोपाल खेमका ह’त्याकांड : अवैध हथियार सप्लायर राजा मुठभेड़ में मा’रा गया
    बिहार

    गोपाल खेमका ह’त्याकांड : अवैध हथियार सप्लायर राजा मुठभेड़ में मा’रा गया

    Team JoharBy Team JoharJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अवैध हथियार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Patna : बिहार के जाने-माने कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड में मंगलवार सुबह पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बिहार एसटीएफ ने अवैध हथियार सप्लायर विकास उर्फ राजा को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजा को सोमवार को शूटर उमेश यादव के साथ गिरफ्तार किया गया था। हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने गई पुलिस पर राजा ने गोली चलाई, जिसके बाद एसटीएफ ने जवाबी फायरिंग में उसे ढेर कर दिया।
    पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से उमेश यादव की पहचान हत्यारे के रूप में हुई। इस हत्या की सुपारी अशोक शाह ने दी थी। गोपाल खेमका और अशोक शाह के बीच दुश्मनी का कारण जानने के लिए पुलिस सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, जिसमें आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहेंगे।
    बताया जा रहा है कि मुठभेड़ मालसलामी थाना क्षेत्र के पटना घाट के पास हुई, जहां से उमेश को भी पकड़ा गया था। इस हत्याकांड में साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी की बात सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि गोपाल खेमका के किसी करीबी की भी संलिप्तता हो सकती है।
    गौरतलब है कि 04 जुलाई की रात गांधी मैदान के रामगुलाम चौक के पास गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या की गई थी। शूटर उमेश ने हत्या से पहले एक हफ्ते तक उनकी रेकी की थी। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी थी और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे।
    Also Read : गोपाल खेमका ह’त्याकांड : शूटर उमेश यादव और मास्टरमाइंड अशोक साव गिरफ्तार
    अपराध समाचार अवैध हथियार सप्लायर एसटीएफ खेमका हत्या गैंगस्टर गोपाल खेमका गोपाल खेमका हत्याकांड जमीन विवाद पटना खबरें पटना पुलिस पटना समाचार पाटर्न पुलिस पुलिस कार्रवाई पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस पुलिस मुठभेड़ पुलिस हत्याकांड बिहार अपडेट बिहार क्राइम न्यूज भूमि विवाद मुठभेड़ राजा शूटर उमेश यादव सुपारी हत्या स्किमका हत्याकांड हत्या का खुलासा हत्या मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोपाल खेमका ह’त्याकांड : शूटर उमेश यादव और मास्टरमाइंड अशोक साव गिरफ्तार
    Next Article शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट

    Related Posts

    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में जल प्रलय और हादसे: राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 13 की मौत, एक साल में आपदाओं ने ली 2500 से ज्यादा जिंदगियां

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    Latest Posts

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.