Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»खुशखबरी : महिला होमगार्डों को अब मिलेगा मातृत्व अवकाश, आईजी ने लगाई मुहर
    ट्रेंडिंग

    खुशखबरी : महिला होमगार्डों को अब मिलेगा मातृत्व अवकाश, आईजी ने लगाई मुहर

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देहरादून : उत्तराखंड के महिला होमगार्डों के लिए राहत देने वाली खबर है. दरअसल अन्य सरकारी विभागों में तैनात महिला कर्मचारियों की तरह ही अब महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश दिया जाएगा. होमगार्ड विभाग की सिफारिश पर शासन ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है. ऐसे में अब महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

    कमांडेंट जनरल-होमगार्ड आईजी केवल खुराना की ओर से सूबे के होमगार्डों को लगातार पुलिस विभाग की तरह सुविधा मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है. अब तक होमगार्डों को मातृत्व अवकाश की सुविधा नहीं थी लेकिन हाल ही में आईजी केवल खुराना की ओर से पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में तैनात महिला कर्मचारियों की तरह महिला होमगार्डों के लिए भी शासन से मातृत्व अवकाश की सिफारिश की गई थी. सिफारिश के दौरान बताया गया था कि महिला सिपाही की तरह महिला होमगार्डों का भी आमजन की सुरक्षा और विभाग के अन्य कार्यों में अहम योगदान रहता है. महिला होमगार्ड भी पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर अपनी ड्यूटी देती हैं. इस कारण महिला होमगार्डों को भी महिला सिपाही की तरह ही मातृत्व अवकाश मिलना चाहिए. शासन ने आईजी केवल खुराना की सिफारिश को गंभीरता से लिया है. अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को महिला होमगार्डों को भी मातृत्व अवकाश प्रदान करने की अनुमति दे दी है.

    करीब छह हजार से अधिक होमगार्ड को मिलेगा लाभ

    सूबे में छह हजार से अधिक महिला और पुरुष होमगार्ड हैं. आईजी केवल खुराना की ओर से लगातार होमगार्डों को हाईटेक बनाने और पुलिस की तरह ही सुविधा मुहैया कराई जा रही है. अब मातृत्व अवकाश मिलने की अनुमति मिली है तो हर कोई इसकी प्रशंसा कर रहा है.

    नहीं कटेगा होमगार्ड का वेतन

    मातृत्व अवकाश के दौरान महिला होमगार्डों का वेतन नहीं कटेगा. उन्हें मातृत्व अवकाश का पूरा वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा मातृत्व अवकाश के दौरान उच्चाधिकारी महिला होमगार्ड के कुशलक्षेम की भी जानकारी लेंगे.

    इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में वोटिंग जारी, 119 सीटों के लिये डाले जा रहे हैं वोट

    Aaj Ki Khabar City News Current News Daily News IG Johar Live Latest news Local News Mahila Home Guard Main News Maternity Leave News Headline Seal आईजी आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन महिला होमगार्ड मातृत्व अवकाश मुख्य समाचार मुहर लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना में वोटिंग जारी, 119 सीटों के लिये डाले जा रहे हैं वोट
    Next Article कल से बदल जाएंगे SIM खरीदने के नियम, जान लें जरूरी बातें, नहीं तो हो सकती है जेल के साथ जुर्माना

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.