Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साइबर अपराधी को संरक्षण देना मधुपुर थानेदार राकेश रवि को पड़ा महंगा, देवघर एसपी ने किया निलंबित
    झारखंड

    साइबर अपराधी को संरक्षण देना मधुपुर थानेदार राकेश रवि को पड़ा महंगा, देवघर एसपी ने किया निलंबित

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साईबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर में साइबर अपराधी पर शिकंजा कसने के लिए एक ओर आईपीएस अजीत पीटर डुंगडुंग अपने पदाधिकारी और जवानों को लगातार कार्रवाई करने के लिए समय समय पर दिशा-निर्देश दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर देवघर जिला पुलिस की छवि को धूमिल करने में मधुपुर थानेदार राकेश कुमार रवि कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि, ज्यादा समय तक थानेदार राकेश कुमार रवि का नहीं चला और डीआईजी सह एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने पकड़ लिया। इसके बाद राकेश रवि को साईबर अपराधी से सांठगांठ के आरोप में निलंबित कर दिया है। इससे पूर्व देवघर एसपी ने एसडीपीओ से पूरे मामले की जांच कराया। जिसमें पूरा मामला सत्य पाया गया। पूरे प्रकरण में स्पष्ट हो गया कि मधुपुर थानेदार राकेश रवि पकड़े गए तीन साइबर अपराधी से सुनसान स्थान डाकबंगला मैदान में पैसों की डील कर रहा था।

    क्या है पूरा मामला

    मधुपुर थानेदार राकेश रवि 13 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे पीसीआर की मदद से तीन साइबर अपराधी को पकड़ा है। पकड़े गए तीनों साइबर अपराधी को मधुपुर स्थित डाकबंगला मैदान में ले जाकर रखवा दिया है। जिसके बाद सूचना मिलते ही एसडीपीओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां थाना प्रभारी राकेश कुमार रवि एक प्राइवेट गाड़ी के साथ सिविल कपड़ों में मौजूद थे। पूछताछ पर थाना प्रभारी ने दावा किया कि तीनों साइबर अपराधी हैं और उनकी जांच चल रही है। जब एसडीपीओ ने थाना न ले जाकर सूनसान जगह पर जांच करने का कारण पूछा, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।पकड़े गए दो युवकों ओमकार कुमार दास और पंकज कुमार दास ने एसडीपीओ को बताया कि उनके परिवार के किसी व्यक्ति का ‘बड़ा बाबू’ से बातचीत हो रही है और वह आया हुआ है।एसडीपीओ के मौके पर पहुंचने के काफी देर बाद, थाना प्रभारी ने तीनों युवकों को साइबर थाना देवघर भेज दिया, जिसे मामले को दबाने का प्रयास माना जा रहा है।

    गश्ती दल के अधिकारी ने भी की पुष्टि

    पीसीआर में देर रात गश्ती दल के इंचार्ज युसूफ मल्लिक ने बताया कि थाना प्रभारी के फोन पर आदेश मिलने के बाद ही उन्होंने तीनों युवकों को बड़ा संघरा से पकड़ा था। थाना प्रभारी ने ही उन्हें डाकबंगला मैदान में बुलाया था। उन्होंने यह भी बताया कि थाना प्रभारी ने दो युवकों से उनके परिजनों को फ़ोन करवाकर बुलाने के लिए कहा और खुद भी किसी से फ़ोन पर बात कर रहे थे।

    अपराध नियंत्रण अपराधी संग सांठगांठ आईपीएस अजीत पीटर डुंगडुंग एसडीपीओ झारखंड पुलिस डाकबंगला मैदान देवघर पीसीआर टीम पुलिस कार्रवाई पुलिस छवि पुलिस जांच पुलिस निलंबन पुलिस भ्रष्टाचार भ्रष्ट पुलिस अधिकारी मधुपुर थाना राकेश कुमार रवि साइबर अपराध साइबर अपराधी गिरफ्तार साइबर थाना देवघर सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्मार्ट मीटर और एरियल बंच केबल का जबरदस्त फायदा : रांची में 80% घटी बिजली चोरी, एटीएंडसी लॉस भी 22% घटा
    Next Article दोनों पांव से मजबूर बेटे के लिए दर-दर भटक रहे थे जामुन दास, ‘फरिश्ता’ बन आये शमशेर आलम… जानें कैसे

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.