Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्मार्ट मीटर और एरियल बंच केबल का जबरदस्त फायदा : रांची में 80% घटी बिजली चोरी, एटीएंडसी लॉस भी 22% घटा
    झारखंड

    स्मार्ट मीटर और एरियल बंच केबल का जबरदस्त फायदा : रांची में 80% घटी बिजली चोरी, एटीएंडसी लॉस भी 22% घटा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2025Updated:September 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्मार्ट मीटर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में बिजली वितरण व्यवस्था में हुए बड़े बदलावों का असर अब साफ नजर आने लगा है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा शहर में स्मार्ट मीटर और एलटी नंगे तारों को एरियल बंच (AB) केबल में बदलने की पहल ने एग्रीगेट टेक्निकल एंड कॉमर्शियल (AT&C) लॉस और बिजली चोरी दोनों पर लगाम कस दी है।

    AT&C लॉस में बड़ी गिरावट

    2024 की शुरुआत में रांची में AT&C लॉस जहां 30-31 प्रतिशत के आसपास था, वहीं अब यह गिरकर 22-23 प्रतिशत पर आ गया है। अधिकारियों का मानना है कि अगर पूरे शहर की LT लाइनें AB केबल में बदल दी जाएं और सभी मीटर प्रीपेड हो जाएं, तो यह लॉस घटकर 15% तक आ सकता है।

    बिजली की गुणवत्ता में सुधार

    बिजली लॉस घटने से न केवल राजस्व में वृद्धि हुई है, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति भी मिलने लगी है। शहर के विभिन्न डिवीजनों में अब तक निम्नलिखित दूरी की LT लाइनें एरियल बंच केबल में बदली जा चुकी हैं:

    • ईस्ट डिवीजन: 252 किमी
    • वेस्ट डिवीजन: 251.01 किमी
    • कोकर डिवीजन: 244 किमी
    • सेंट्रल डिवीजन: 229.5 किमी
    • न्यू कैपिटल डिवीजन: 316 किमी
    • डोरंडा डिवीजन: 486 किमी

    राज्यभर में अब तक कुल 71,000 सर्किट किमी AB केबल लगाई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त RDS Scheme के तहत इस वर्ष 6622 सर्किट किमी अतिरिक्त केबल बिछाई गई है। यानी राज्य में अब तक कुल मिलाकर करीब 78,000 सर्किट किमी AB केबल स्थापित की जा चुकी है।

    स्मार्ट मीटर से चोरी पर लगाम

    18,63,749 उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 7,70,027 परिसरों में स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 3 लाख मीटर पूरी तरह प्रीपेड मोड में हैं, जिससे बिजली चोरी की संभावना बेहद कम हो गई है। शेष मीटरों को भी जल्द ही प्रीपेड में बदला जाएगा।

    स्मार्ट मीटरों की खासियत यह है कि इन्हें बायपास करना या इनमें छेड़छाड़ करना लगभग असंभव हो चुका है। अब सभी रीडिंग्स ऑनलाइन सिस्टम से सीधे दर्ज होती हैं।

    ट्रांसफार्मर स्तर पर भी निगरानी

    राज्य में वर्तमान में 2,68,700 वितरण ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनमें से 1 लाख से अधिक ट्रांसफार्मरों पर मीटर लगाए जा चुके हैं। इससे यह पता लगाना संभव हो पाया है कि कौन से ट्रांसफार्मर से सबसे ज्यादा चोरी हो रही है, जिससे कार्रवाई और निगरानी आसान हो गई है।

    चोरी में 80% तक की कमी

    जहां दो साल पहले हर महीने रांची में बिजली चोरी के 800 से 1000 मामले सामने आते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर 100-200 पर आ गई है। पहले नंगे तारों पर हुकिंग आम बात थी, लेकिन AB केबल में हुकिंग संभव नहीं होने से यह प्रथा लगभग खत्म हो गई है।

    Also Read : स्मार्ट मीटर लगवाने के नाम पर करते थे ठगी, 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    AB cable installation aerial bunched cable AT&C loss electricity monitoring electricity theft energy efficiency energy reforms India power sector jbvnl Jharkhand power LT line Power Distribution power loss reduction Prepaid Meters Ranchi electricity RDS scheme smart grid Smart Meters transformer metering urban electrification
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article20 साल पुराने वाहनों को चलाना होगा महंगा, सरकार बढ़ा सकती है फिटनेस फीस
    Next Article साइबर अपराधी को संरक्षण देना मधुपुर थानेदार राकेश रवि को पड़ा महंगा, देवघर एसपी ने किया निलंबित

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.