Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दिवाली से पहले भारतीय सैनिकों को कनेक्टिविटी का तोहफा, जियो ने गुरेज में लगाए पांच नए टावर…
    देश

    दिवाली से पहले भारतीय सैनिकों को कनेक्टिविटी का तोहफा, जियो ने गुरेज में लगाए पांच नए टावर…

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read13
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: दिवाली से पहले भारतीय सैनिकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रिलायंस जियो ने भारतीय सेना की चिनार कोर और वज्र डिवीजन के सहयोग से कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज क्षेत्र में पांच नए मोबाइल टावर स्थापित किए हैं। इन टावरों के लगने से अब लगभग 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित अग्रिम चौकियों को भी स्थिर नेटवर्क कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

    ‘कुपवाड़ा सेंटिनल्स’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारतीय सेना और रिलायंस जियो द्वारा गुरेज क्षेत्र में लगाए गए पांच नए मोबाइल टावर इस इलाके में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

    इससे पहले जियो ने सियाचिन ग्लेशियर पर 16 हजार फीट की ऊंचाई पर अपनी सेवाएं शुरू कर इतिहास रचा था। जनवरी में सेना दिवस से ठीक पहले वहां 4G और 5G नेटवर्क उपलब्ध कराकर जियो पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बना था जिसने इतनी ऊंचाई पर सेवा दी।

    गुरेज में लगे ये नए टावर सेना और निजी क्षेत्र के सहयोग की मिसाल हैं। जहां रिलायंस जियो ने उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स और तकनीक उपलब्ध कराई, वहीं सेना ने इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली और फाइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। खास बात यह है कि जियो ने इसमें अपनी स्वदेशी फुल-स्टैक 5G टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है।

    इन टावरों के जरिए अब अग्रिम मोर्चों पर तैनात सैनिक अपने परिवारों से आसानी से संपर्क कर सकेंगे। यह पहल कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी सैनिकों को मजबूत संचार सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

    5G Bandipora connectivity Gurez indian army Jio kashmir Telecom
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के खिलाफ ईडी ने दूसरी बार दायर किया आरोप पत्र
    Next Article भगवान धन्वंतरि के सम्मान में पौधरोपण, प्रकृति संरक्षण पर जोर

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    क्राइम

    ज्ञानवापी से 23 मौत की सजाओं तक: कौन हैं बयानों और फैसलों से सुर्खियों में रहने वाले जज रवि कुमार दिवाकर?

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैप्टन विक्रम बत्रा : कारगिल का वो ‘शेरशाह’, जिसने आखिरी चोटी पर तिरंगा फहराकर दी शहादत

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन: क्यों ना नेहा झा को शराबियों का गाँधी कहें?  एक अतार्किक क़ानून को चुनौती देना क्रांति ही तो है

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.