Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार में गजराज का कहर, वृद्ध को कुचल कर मार डाला, चार घरों को किया ध्वस्त
    झारखंड

    लातेहार में गजराज का कहर, वृद्ध को कुचल कर मार डाला, चार घरों को किया ध्वस्त

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमारो पंचायत के मोची टोला में बुधवार अहले सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने हमला कर प्रेम गंझु (64) को मार डाला। वहीं गांव के चार अन्य ग्रामीणों के घर को ध्वस्त कर दिया। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को वन विभाग के द्वारा सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने की बात कही गई।

    जानकारी के अनुसार सुबह करीब तीन बजे अचानक जंगली हाथियों का झुंड गांव में आ गया। हाथियों ने सबसे पहले प्रेम गंझु के घर पर हमला बोला। घर के एक भाग को ध्वस्त कर घर में रखे अनाज को हाथी खाने लगे। इस दौरान प्रेम गंझु अपनी जान बचाकर भागने का प्रयास किया, परंतु हाथियों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसे पटक-पटक कर मार डाला। इसके बाद हाथियों ने गांव के तीन अन्य ग्रामीणों के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

    बाद में ग्रामीणों के हल्ला मचाए जाने के बाद हाथी जंगल की ओर चले गए। इधर इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों के द्वारा लगातार इस प्रकार के हमले किए जा रहे हैं, परंतु वन विभाग के द्वारा बचाव को लेकर अभी तक कोई कारगर प्रयास नहीं किया गया। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हाथियों को भगाने के लिए बाहर से प्रशिक्षित टीम को बुलाया जा रहा है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल : प्राथमिक शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में तृणमूल युवा की अध्यक्ष सायोनी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया
    Next Article रांची : हाईकोर्ट के वकील हिमांशु मेहता पहुंचे ईडी कार्यालय, सेना जमीन घोटाले में हो रही पूछताछ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.