Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»आसमान से बरपा कहर और देखते ही देखते चली गई चार लोगों की जान
    ट्रेंडिंग

    आसमान से बरपा कहर और देखते ही देखते चली गई चार लोगों की जान

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2025Updated:April 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के आज यानी बुधवार सुबह कई जिलों में बारिश हुई. मधुबनी और दरभंगा जिले में बारिश के बीच वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गई. इनमें मधुबनी जिले में पिता- बेटी समेत तीन लोग और दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो कटैया गांव में एक बुजुर्ग शामिल हैं.

    मधुबनी में आज तेज बारिश के बीच वज्रपात से जिले के दो थाना क्षेत्र में दो घटनाएं हुईं. पहली घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के पिपरौलिया पंचायत वार्ड 4 में हुई. ग्रामीण रमन कुमार महतो की पत्नी दुर्गा देवी (47 वर्ष) बारिश में अपने गोइथा (गोबर से बने उपले) को ढकने के लिए गई थी, तभी वह व्रजपात की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दुर्गा देवी के पति रमन कुमार महतो दो दिन पूर्व ही मजदूरी करने पंजाब गए हुए हैं. अररिया संग्राम थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौत की सूचना आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को दी गई है.

    दूसरी घटना अंधराठाढ़ी प्रखंड के रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ननौर पंचायत के अलपुरा गांव से सामने आ रही है. बादल को देखकर घर से लगभग 300 मीटर दूर कटे पड़े गेहूं के बोझ को पॉलिथीन से ढकने के लिए पिता-बेटी खेत गए थे. उनके साथ उनका बेटा भी गया था. अचानक वज्रपात की चपेट में पिता-बेटी दोनों आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बेटा बाल-बाल बच गया. रुद्रपुर थाना प्रभारी आयशा कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. उन्होंने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

    दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो कटैया गांव में लखन चौपाल के 68 वर्षीय बेटा जवाहर चौपाल खेत पर पड़े गेहूं उठाने गए थे. तभी अचानक वज्रपात हो गया और उसकी चपेट में आने से जवाहर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके अलावा बारिश के दौरान नवादा जिले के वारिसलीगंज में वज्रपात की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए हैं. थाना क्षेत्र के मिल्की गांव स्थित दो मंजिला मकान पर यह हादसा हुआ है. इससे घर के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घर का चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. पीएचसी में इलाज के बाद सभी चारों को सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है.

    Also Read : बैटरी चोरी की घटना को ग्रामीणों ने किया नाकाम, चोरों के वाहनों में लगायी आ’ग

    Darbhanga Four people died due to lightning strike Madhubani दरभंगा बिहार मधुबनी वज्रपात की चपेट में आने से चार की गई जान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJHARKHAND में औपचारिकता बनकर रह गयी है टेंडर प्रक्रिया : बाबूलाल
    Next Article क्यों विवादों में घिरी है फिल्म “फुले”…. जानें पूरा मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.