Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में 24 घंटे में मिले कोरोना के चार नए मरीज, एक्टिव केस हुए 34
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 24 घंटे में मिले कोरोना के चार नए मरीज, एक्टिव केस हुए 34

    Team JoharBy Team JoharJune 6, 2025Updated:June 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोरोना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में कोरोना वायरस एक बार फिर दस्तक दे चुका है। बीते 24 घंटे के भीतर जिले में चार नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिनमें एक छह वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।

    जांच में सामने आए नए केस

    स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार संक्रमितों की पुष्टि लाल पैथ और सरल पैथ लैब में हुई जांचों के बाद हुई है। लाल पैथ से एक और सरल पैथ से तीन मामलों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में 6 साल का बच्चा, 45 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय और 67 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।

    सिविल सर्जन ने दी जानकारी

    सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों में से एक एक्जीबिशन रोड, एक मीठापुर और एक हनुमान नगर (वार्ड संख्या 44) का निवासी है, जबकि एक मरीज की लोकेशन अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज करवा रहे हैं। किसी भी मरीज को अभी तक अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है।

    बच्चे में संक्रमण से विभाग सतर्क

    छोटे बच्चे में संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर हल्के लक्षण भी महसूस हों तो तुरंत जांच कराएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

    जांच केंद्रों को किया गया अलर्ट

    स्वास्थ्य विभाग ने सभी जांच केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा है और निगरानी बढ़ा दी गई है। डॉक्टरों ने फिर से मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़भाड़ से बचने की सख्त सलाह दी है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर कंटेनमेंट जोन बनाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

    सावधानी ही बचाव

    जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने साफ किया है कि स्थिति चिंताजनक नहीं है लेकिन कोरोना की वापसी को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। आम लोगों से अपील की गई है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें।

    Also Read : बिहार के 16 जिलों के DM सहित 29 IAS अधिकारी जाएंगे मसूरी… जानें क्यों

    active cases alertness Bihar child infected Corona Cases Corona Update coronavirus COVID infection covid-19 Health department Health News infection Latest news patna Precaution एक्टिव केस कोरोना अपडेट कोरोना केस कोरोना वायरस कोविड संक्रमण कोविड-19 ताजा खबर पटना बिहार मासूम बच्चा संक्रमण सतर्कता सावधानी स्वास्थ्य विभाग हेल्थ न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपर्व पर किसी भी हालात से निपटने को धनबाद पुलिस तैयार, किया गया मॉक ड्रिल
    Next Article 7 विश्वविद्यालय को मिले नए रजिस्ट्रार… देखें लिस्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल बाढ़ : विदेशी मदद से इनकार की बात गलत, PM बालेंद्र शाह बोले- जरूरत के हिसाब से लिया विदेशी सहयोग

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससीः कोर्ट स्टे में फंसे 1932 कर्मचारी, सिर्फ हाजिरी बना रहे, न काम न सैलरी; कार्मिक सचिव 14 दिन से छुट्टी पर

    September 2, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल प्रकरण : सोमांश और राहुल की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी

    September 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची का बदलेगा पूरा शहरी ढांचा, CM हेमंत ने हर वार्ड में वेंडर मार्केट बनाने का दिया निर्देश

    September 2, 2026

    झारखंड : मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पहले दिन पैनल चर्चा समेत छह तकनीकी सत्र

    September 2, 2026

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट : विभागीय परीक्षा से बने दरोगाओं के प्रमोशन पर क्यों लगी रोक? समझिए 2017 के दो विज्ञापनों का पूरा खेल

    September 2, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.