Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»एक ही बाइक पर सवार थे चार नाबालिग, तेज रफ्तार ने छीनी एक की जान
    बिहार

    एक ही बाइक पर सवार थे चार नाबालिग, तेज रफ्तार ने छीनी एक की जान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2026Updated:February 17, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हादसे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Shivhar : शिवहर हाईवे के शिवहरहै-मधुबन खंड के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर नयागांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 13 वर्षीय किशोर अनमोल कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे की पूरी जानकारी

    बताया जा रहा है कि मृतक अनमोल कुमार, श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के नयागांव का रहने वाला था। हादसे के वक्त वह अपने दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर शिवहर की ओर जा रहा था। बाइक में उनके साथ विजय राम के पुत्र आशीष कुमार (12), मोहन राम के पुत्र साहिल कुमार (13) और मनोज राम के पुत्र बलवीर कुमार (13) सवार थे। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे हाईवे किनारे लगे पेड़ से टकरा गई।

    अस्पताल में चीख-पुकार, उपचार जारी

    हाईवे पर गश्त लगा रही पुलिस की टीम ने सभी चारों किशोरों को तुरंत सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, शिवहर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अनमोल कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर स्थिति में जख्मी आशीष कुमार को एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। साहिल कुमार और बलवीर कुमार का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और स्थानीय लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं।

    पुलिस जांच में जुटी

    पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में बाइक की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना मुख्य कारण बताया जा रहा है।

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट से फ्री हैंड मिलते ही CBI का एक्शन तेज, झारखंड खनन केस में अफसरों पर कसा शिकंजा

    Anmol kumar Ashish Kumar Balveer Kumar bike accident high speed highway accident injured Nayagaon police action Sadar Hospital Sahil Kumar Shivhar Shyampur Bhathan SKMCH Muzaffarpur Teenager Death अनमोल कुमार आशीष कुमार एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर किशोर मौत जख्मी तेज रफ्तार नयागांव पुलिस कार्रवाई बलवीर कुमार बाइक एक्सीडेंट शिवहर श्यामपुर भटहां सदर अस्पताल साहिल कुमार हाईवे हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट से फ्री हैंड मिलते ही CBI का एक्शन तेज, झारखंड खनन केस में अफसरों पर कसा शिकंजा
    Next Article जमशेदपुर में बोरिंग के दौरान ट्राइपॉड गिरा, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.