Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»पूर्व सांसद कड़िया मुंडा को रंगदारी के लिए मिली धमकी, मामला दर्ज
    Uncategorized

    पूर्व सांसद कड़िया मुंडा को रंगदारी के लिए मिली धमकी, मामला दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 13, 2026Updated:January 13, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कड़िया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : भाजपा के वरिष्ठ नेता, पद्मभूषण से सम्मानित और खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा रंगदारी मांगने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए फोन पर पैसे की मांग की और धमकी भी दी। यह पहला मौका है जब 80 वर्षीय आदिवासी नेता को इस तरह की कॉल आई है।

    कड़िया मुंडा के निजी सहायक डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर 8208746581 से कड़िया मुंडा के नंबर 9431108685 पर लगातार कॉल आ रहे थे। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को पुलिस अधिकारी बता रहा था और बार-बार पैसों की मांग कर रहा था। डॉ. निर्मल सिंह ने इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की और पुलिस व मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया। उन्होंने कहा कि कड़िया मुंडा इस समय अस्वस्थ हैं और इस तरह की धमकी भरी कॉल से वे मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि डॉ. निर्मल सिंह की शिकायत पर रांची साइबर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि कड़िया मुंडा भाजपा के दिग्गज नेता हैं। वे लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं और खूंटी से कई बार सांसद भी रहे हैं।

    Also Read : रांची में दो दिन बदला ट्रैफिक प्लान, रिंग रोड पर वाहनों के परिचालन में बदलाव

    BJP leader Cyber Police Station cybercrime Dr. Nirmal Singh extortion threat FIR registered FIR दर्ज Former MP Jharkhand news Kariya Munda Khunti police investigation SP Manish Toppo threat received via phone एसपी मनीष टोप्पो कड़िया मुंडा खूंटी झारखंड समाचार डॉ. निर्मल सिंह पुलिस जांच पूर्व सांसद फोन से धमकी भाजपा नेता रंगदारी की धमकी साइबर अपराध साइबर थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में दो दिन बदला ट्रैफिक प्लान, रिंग रोड पर वाहनों के परिचालन में बदलाव
    Next Article उपमुखिया के पति की ह’त्या, प्रज्ञा केंद्र में घुसकर मा’री गो’ली

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    झारखंड

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    क्राइम

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.